कश्मीर घाटी को पीडीपी-भाजपा शासन में मुख्यमंत्री बनीं महबूबा मुफ्ती ने चार नई ट्रेनों का तोहफा दिया। इसका उद्घाटन दिल्ली से सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखाकर किया।
अनंतनाग के रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम के दौरान महबूबा मुफ्ती ने हरी झंडी दिखाई। उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर महबूबा ने कहा कि रियासत के युवाओं का भविष्य को संवारना मेरी सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
3 of 5
train
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर महबूबा ने कहा कि ट्रेन चलने से छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज सड़क पर ट्रैफिक का काफी दबाव है। ट्रेन चलने से यह दबाव कम होगा और समय भी बचेगा।
महबूबा ने कहा कि मैं रेल मंत्री सुरेश प्रभु से अनुरोध करूंगी कि कटरा-बनिहाल रेल लिंक पर फास्ट ट्रैक का कार्य किया जाए।
5 of 5
train
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है घाटी में अब तक 26 ट्रेनें चलती थीं। चार नई ट्रेनें चलने से अब ट्रेनों की संख्या 30 हो गयी है। मुख्यमंत्री के अनुसार इन ट्रेनों का चलना इस वर्ष के जनवरी महीने से शुरू होना था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से ऐसा हो पाया।