कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, देखिए तस्वीरें
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो और आतंकियों को मार गिराया। इस तरह मारे गए आतंकियों की संख्या तीन हो गई है।
कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, देखिए तस्वीरें
पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शुक्रवार देर शाम से जिले के लोलाब इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर अबू उसामा के मारे जाने के बाद उसके दो साथी दर्दपोरा गांव के निवासी शाह जमां के मकान में छिप गए थे। सेना की 28वीं आरआर और पुलिस ने रात भर मकान को घेरे रखा।
कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, देखिए तस्वीरें
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मकान में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए मोर्टार दागे गए। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन, पहचान नहीं हो पाई है।
कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, देखिए तस्वीरें
मुठभेड़ स्थल से तीन एके 47, इनकी 14 मैगजीन और 465 राउंड, एक पिस्टल, इसकी दो मैगजीन और 25 राउंड, 6 रेडियो सेट, 4 जीपीएस, पांच ग्रेनेड, तीन पाउच, एक सोलर पैनल, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा और तीन कंबल बरामद हुए।
कुपवाड़ा में सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, देखिए तस्वीरें
मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस, सेना के जवानों और वाहनों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और आंसू गैस के शेल भी दागे।