फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू के नगरोटा में बनाया जाएगा जेएंडके का पहला आईआईटी

Tue, 09 Jun 2015 07:11 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन

जम्मू के नगरोटा में बनाया जाएगा जेएंडके का पहला आईआईटी

1st iit of J&K will be built at nagrota

रियासत का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) नगरोटा में बनेगा। क्षेत्र के खानपुर के पास इसके लिए लगभग 4000 कनाल भूमि चयनित कर ली गई है। मानव संसाधन मंत्रालय की टीम ने भी इस जमीन को फाइनल कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस बार बजट में आईआईटी की घोषणा की थी। इसके साथ ही बजट में घोषित आईआईएम पर भी जल्द ही काम शुरू होगा।

जम्मू के नगरोटा में बनाया जाएगा जेएंडके का पहला आईआईटी

1st iit of J&K will be built at nagrota

सूत्रों का कहना है कि जमीन चयनित होने के बाद अब सारी कवायद इसके निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय टीम के जमीन फाइनल कर देने के बाद अब फंड अलाटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी।

जम्मू के नगरोटा में बनाया जाएगा जेएंडके का पहला आईआईटी

1st iit of J&K will be built at nagrota

उम्मीद जताई जा रही है कि निर्माण कार्य तेजी से कराते हुए वर्ष 2016 में जून से पहले इसे पूरा कर लिया जाए ताकि सत्र 2016-17 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जा सके। आईआईटी बन जाने से रियासत के युवाओं को प्रौद्योगिकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के नगरोटा में बनाया जाएगा जेएंडके का पहला आईआईटी

1st iit of J&K will be built at nagrota

ज्ञात हो कि बजट में घोषणा के बाद से ही जमीन की तलाश की जा रही थी। इसके लिए पहले मानतलाई में जमीन देखी गई। बाद में सांबा में भी जमीन की तलाश की गई है। इसके बाद जम्मू के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज में जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र में पढ़ाई शुरू किए जाने की मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने घोषणा की।

विज्ञापन

जम्मू के नगरोटा में बनाया जाएगा जेएंडके का पहला आईआईटी

1st iit of J&K will be built at nagrota

नए सत्र से अध्ययन अध्यापन नहीं हो पाएगा शुरू

अगले सत्र यानी 2015-16 से आईआईटी में अध्ययन अध्यापन शुरू नहीं हो पाएगा। कारण मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज में आईआईटी शुरू करने की घोषणा तो की थी, लेकिन कालेज ने संसाधनों का अभाव बताते हुए इससे इनकार कर दिया। इसके साथ ही अध्यापन के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती भी अब तक नहीं हो पाई है। ऐसे में इस सत्र में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed