{"_id":"59c7cd9c4f1c1b20688b65f8","slug":"18-year-old-bilal-dar-for-living-clean-dal-lake-and-put-garbage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डल झील में कचरा बीनकर अपने परिवार का गुजारा करता है 18 वर्षीय बिलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डल झील में कचरा बीनकर अपने परिवार का गुजारा करता है 18 वर्षीय बिलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त ‘मन की बात’ कर रहे थे, कश्मीर का कचरा बीनने वाला बिलाल डार उस वक्त डल झील की सफाई के लिए जा रहा था। रविवार को ‘मन की बात’ के 36वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान के संदर्भ में 18 साल के बिलाल की खूब तारीफ की।
2 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने उसे अपना स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उसे विशेष वर्दी और गाड़ी भी मुहैया कराई गई है। बांदीपोरा जिले के लहरवारपोरा के रहने वाले बिलाल को 2003 में पिता मोहम्मद रमजान डार की मौत के बाद मां मुगली और दो बहनों के पोषण के लिए कचरा बीनना शुरू करना पड़ा।
3 of 5
- फोटो : ANI
कुछ साल बाद वह बांदीपोरा की वुलर झील से कचरा निकालने लगा, जिसे बेचकर उसे रोज 150-200 रुपये मिल जाते। इस तरह साल में उसने करीब 12 हजार किलो कचरा झील से निकाल फेंका। जिसमें प्लास्टिक, बोतल, जूते और कई तरह का कचरा शामिल था। उसके काम को देख कई लोगों का ध्यान उस पर गया। तीन माह पहले एसएमसी ने उसे ब्रांड एंबेसडर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
अब डल झील की सफाई का काम भी उसके जिम्मे आ गया है। श्रीनगर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह अब श्रीनगर के व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में पर्यावरण साफ रखने, स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
रविवार को ‘मन की बात’ में मोदी के उसका नाम लेने के बाद बिलाल की खोज होने लगी। मीडिया का हुजूम बिलाल को ढूंढने लगा। नगर निगम के अधिकारियों के मार्फत बिलाल को इस बाबत पता चला तो वह भावुक हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।