मानसून के निर्धारित समय से आगे खिंचने के कारण अक्तूबर में भी इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। इसका ज्यादा असर जम्मू संभाग में दिखेगा। मानसून के आखिरी पड़ाव के बीच मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात में अब ठंड होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार एक से तीन अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौजूदा समय में कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू संभाग में भी तपिश के साथ उमस हावी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार अभी जम्मू कश्मीर में मानसून सक्रिय है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम: अक्तूबर में भी मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, जानिए कब-कब होगी बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 30 Sep 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन