फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yasin Malik Convicted Day 3: श्रीनगर में बाजार खुला, मईसूमा में अब भी बंद का असर, सुरक्षाबल सतर्क

Fri, 27 May 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 27 May 2022 12:42 PM IST
सार

यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रीनगर में बाजार खुल गया है। हालांकि, जेकेएलएफ का गढ़ माने जाने वाले माईसुमा इलाके में शुक्रवार को भी बंद का असर दिखा।

विज्ञापन
Yasin Malik sentenced day three Markets reopen in srinagar, Maisuma still shut down security forces alert
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रीनगर में बाजार खुल गया है। हालांकि, जेकेएलएफ का गढ़ माने जाने वाले माईसुमा इलाके में शुक्रवार को भी बंद का असर दिखा। यहां दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। माईसुमा में यासीन मलिक का घर है और यहां पर उसके कई समर्थ रहते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा के बी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Yasin Malik sentenced day three Markets reopen in srinagar, Maisuma still shut down security forces alert
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

यासीन मलिक को मिली सजा के बाद से पाकिस्तान और आतंकी गुट बौखलाए हुए हैं। सुरक्षाबल पूरी सतर्कता बनाए हुए हैं। पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं। सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षाबलों के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी प्रकार की वारदात या हिंसा को अंजाम न दे पाए।

Yasin Malik sentenced day three Markets reopen in srinagar, Maisuma still shut down security forces alert
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

माईसुमा इलाके में शुक्रवार को बी दुकानें बंद हैं। इससे पहले बुधवार को माईसुमा इलाके में यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने से पहले प्रदर्शनकारी भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया था। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के दाग कर और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। हिंसा न भड़के इसके लिए पुलिस ने माईसुमा और आसपास इलाकों को सील कर दिया था। बुधवार को कुछ देर के लिए इस इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yasin Malik sentenced day three Markets reopen in srinagar, Maisuma still shut down security forces alert
Srinagar - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों ने गश्त बढ़ाने के साथ ही जगह-जगह पर विशेष नाके स्थापित किए हैं। आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed