फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे भारत के स्वागत को तैयार घाटी: आसमान से जमीन तक सुरक्षा हुई चाक-चौबंद, हर हरकत पर ड्रोन की नजर, तस्वीरें

Thu, 05 Jun 2025 02:59 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 05 Jun 2025 02:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा और श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक के उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। ड्रोन, सीसीटीवी, बम निरोधक दस्ते और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रैक से स्टेशन तक सघन निगरानी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Security beefed up on Srinagar-Banihal rail track before inauguration
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद - फोटो : बसित जरगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा और श्रीनगर-बनिहाल रेल कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाटी में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन से पहले या उस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Security beefed up on Srinagar-Banihal rail track before inauguration
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद - फोटो : बसित जरगर

रेलवे स्टेशनों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जवानों की तैनाती कर दी गई है और नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। मल्टी-टियर सुरक्षा प्रणाली के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

Security beefed up on Srinagar-Banihal rail track before inauguration
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद - फोटो : बसित जरगर
एसएसपी रेलवे कश्मीर वसीम कादरी ने अमर उजाला को बताया कि नौगाम से बनिहाल तक पूरे रूट पर तीन स्तरीय सुरक्षा लागू की गई है। पूरे रेल मार्ग पर व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Security beefed up on Srinagar-Banihal rail track before inauguration
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद - फोटो : बसित जरगर

हर प्लेटफार्म पर तलाशी बढ़ा दी गई है और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं।नौगाम, पांपोर, अवंतीपोरा, अनंतनाग, काजीगुंड और बनिहाल सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Security beefed up on Srinagar-Banihal rail track before inauguration
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद - फोटो : बसित जरगर

यात्रियों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक इकाइयों की टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed