फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kupwara: चंडीगढ़ के स्कूली बच्चों ने वीर सैनिकों के लिए भेजी राखियां, स्नेह भरे संदेश भी भेजे

Mon, 08 Aug 2022 02:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 02:51 PM IST
सार

कुपवाड़ा में वीर सैनिकों के लिए चंडीगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों ने राखियों के साथ ग्रीटिंग कार्ड भेजे हैं, जिसमें उनके लिए खास संदेश लिखे गए हैं। सैनिकों को छात्रों का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें छात्र सैनिकों को हैप्पी रक्षाबंधन की बधाई देते नजर आए।

विज्ञापन
School students of Chandigarh sent rakhi for soldiers in kupwara also sent greeting cards
वीर सैनिकों को बांधी राखी। - फोटो : अमर उजाला

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को कुछ दिन ही बाकी हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। लेकिन, कई बार सीमा पर रहकर देश की रक्षा के लिए तैनात जवान रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी बहनों के पास राखी बंधवाने नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में जवानों की कलाई सूनी ना रहे, इसके लिए चंडीगढ़ के निजी स्कूली विद्यार्थियों ने कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां और स्नेह भरे संदेश भेजें हैं।

School students of Chandigarh sent rakhi for soldiers in kupwara also sent greeting cards
Rakshabandhan 2022 - फोटो : अमर उजाला

कुपवाड़ा में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रिंकल कपूर ने वीर सैनिकों की कलाई पर इन राखियों को बांधा। राखियों के साथ बच्चों ने वीर सैनिकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड भी भेजे हैं, जिसमें उनके लिए खास संदेश लिखे गए हैं। सैनिकों को छात्रों का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें छात्र सैनिकों को हैप्पी रक्षाबंधन की बधाई देते नजर आए। इस दौरान सबने मिठाई भी बांटी गई और जवानों ने भी बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

School students of Chandigarh sent rakhi for soldiers in kupwara also sent greeting cards
Rakshabandhan 2022 - फोटो : अमर उजाला

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व बहन का भाई के प्रति स्नेह और भाई के बहन की सुरक्षा के प्रति एक वादे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं। मान्यता है कि राखी बांधकर बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करती है तो वहीं भाई राखी को बहन की सुरक्षा का वादा मानते हैं। भाई बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। ऐसे में राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि भाई बहन के रिश्ते का प्रतीक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
School students of Chandigarh sent rakhi for soldiers in kupwara also sent greeting cards
घर पर आसानी से राखी बनाने के तरीके - फोटो : istock
हर बाजार में रंग-बिरंगी राखियां अपनी रौनक बिखेर रही हैं। राखियों की खरीदारी के लिए महिलाएं और युवतियां बाजारों में पहुंच रही हैं। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर बाजारों में कई प्रकार की रंग-बिरंगी राखियों के स्टाल और दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
School students of Chandigarh sent rakhi for soldiers in kupwara also sent greeting cards
बीजों वाली राखी। - फोटो : संवाद

बाजारों में स्वदेशी राखियां उपलब्ध हैं। महिलाएं और युवतियां स्वदेशी राखियों को पसंद कर रही हैं । इसके अलावा बाजार में ड्राईफ्रूट, फल और मिठाइयों के स्टाल लगने शुरू हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed