फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौ यात्रा: कश्मीर से कन्याकुमारी तक गौ सेवा का संकल्प, श्रीनगर के लालचौक से महा पदयात्रा शुरू; देखें तस्वीरें

Fri, 27 Sep 2024 06:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

अखिल भारत गौ सेवा फाउंडेशन ने गौ रक्षा महा पदयात्रा का आयोजन करते हुए कश्मीमहा पदयात्रा शुरूर के श्रीनगर स्थित लालचौक से एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन
Pledge to serve gau from Kashmir to Kanyakumari, Maha Padyatra started from Lal Chowk, Srinagar; s
श्रीनगर गौ यात्रा - फोटो : बासित जरगर

अखिल भारत गौ सेवा फाउंडेशन ने गौ रक्षा महा पदयात्रा का आयोजन करते हुए कश्मीमहा पदयात्रा शुरूर के श्रीनगर स्थित लालचौक से एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है और इसका उद्देश्य देशभर में गौ माता की रक्षा और सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Pledge to serve gau from Kashmir to Kanyakumari, Maha Padyatra started from Lal Chowk, Srinagar; s
श्रीनगर गौ यात्रा - फोटो : बासित जरगर

पद्यात्रा का उद्घाटन एक भव्य समारोह के माध्यम से किया गया, जिसमें फाउंडेशन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीजेपी नेता सुरिंदर अंबरदार कहा, गौ माता हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेवा करना और उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों को इस दिशा में जागरूक करना चाहते हैं।

Pledge to serve gau from Kashmir to Kanyakumari, Maha Padyatra started from Lal Chowk, Srinagar; s
श्रीनगर गौ यात्रा - फोटो : बासित जरगर

यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में रुककर स्थानीय समुदायों के साथ संवाद किया जाएगा। फाउंडेशन के महासचिव  ने बताया,  हम हर पड़ाव पर गौ माता की पूजा और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हमारा लक्ष्य यह है कि हम अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य में शामिल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pledge to serve gau from Kashmir to Kanyakumari, Maha Padyatra started from Lal Chowk, Srinagar; s
श्रीनगर गौ यात्रा - फोटो : बासित जरगर

इस यात्रा का मार्ग कश्मीर से शुरू होकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए कन्याकुमारी तक जाएगा। प्रत्येक राज्य में स्थानीय संगठनों के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान गौ माता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रैलियां, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Pledge to serve gau from Kashmir to Kanyakumari, Maha Padyatra started from Lal Chowk, Srinagar; s
श्रीनगर गौ यात्रा - फोटो : बासित जरगर

यात्रा के पहले दिन श्रीनगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने 'गौ माता की जय' और 'गौ रक्षा का संकल्प' के नारे लगाए। इस रैली में भाग लेते हुए स्थानीय नेता और धार्मिक गुरुओं ने भी गौ माता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed