फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir: लाल सुर्ख चिनार के पत्ते एक अलग फिजा का पर्यटकों को दिला रहे एहसास, देखें पतझड़ की तस्वीरें

Sun, 09 Nov 2025 01:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 09 Nov 2025 01:29 PM IST
सार

कश्मीर में इस समय पतझड़ का खूबसूरत मौसम देखने को मिल रहा है, जहां लाल सुर्ख चिनार के पत्ते मैदानी इलाकों में रंग बिखेर रहे हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी पर्यटकों को दोहरा आनंद दे रही है। यह नजारा न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, बल्कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद जगा रहा है और विंटर टूरिज्म की शुरुआत को प्रोत्साहित कर रहा है।

विज्ञापन
Nowadays a different and beautiful style of weather is being seen in Kashmir.
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में आजकल मौसम का एक अलग और खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। एक ओर मैदानी इलाकों में लाल सुर्ख हुए चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं वहीं पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी यहां घूमने आए पर्यटकों को दोहरा आनंद दे रही है।

Nowadays a different and beautiful style of weather is being seen in Kashmir.
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर

यह बदला हुआ मौसम पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के दिलों में बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहा है। विंटर टूरिज्म की अच्छी शुरुआत से कारोबारी खुश हैं। दिल्ली के द्वारका द्वारा से आई संगीता ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ पतझड़ का लुत्फ लेने आई हैं।

Nowadays a different and beautiful style of weather is being seen in Kashmir.
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के मुगल गार्डेन में चारों ओर सुर्ख चिनार के पत्तों को देख काफी अच्छा अनुभव हुआ। जब वह गुलमार्ग पहुंचे तो उन्हे बर्फ की सफेद चादर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nowadays a different and beautiful style of weather is being seen in Kashmir.
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
एक अन्य पर्यटक अमित कुमार ने कहा कि हमें नहीं पता था कि बर्फ की सफेद चादर यहां उनका स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ विशेष तौर पर पतझड़ का अनुभव करने आए थे।
विज्ञापन
Nowadays a different and beautiful style of weather is being seen in Kashmir.
मुगल गार्डन - फोटो : बासित जरगर
सौरव ने बताया कि अक्सर वह लाल सुर्ख चिनार के पत्ते तस्वीरों में देखते थे लेकिन उनपर चलकर एक अलग ही अनुभव हुआ। पत्तों की आवाज एक अलग ही अनुभव पेश करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed