फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पाकिस्तान को क्लीन चिट देने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे: सत शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने बुधवार को श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर बेहद तीखा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि जम्मू-कश्मीर में अशांति की घटनाओं पर पाकिस्तान को परोक्ष रूप से ''''क्लीन चिट'''' देने वालों को भाजपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। लाल चौक पर पार्टी के विशाल विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत शर्मा ने कहा कि जब भी केंद्र शासित प्रदेश में कोई अप्रिय घटना होती है तो उमर सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर हालात बिगाड़ने का मनगढ़ंत आरोप मढ़ देती है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल में जो समय बाकी बचा है, उसमें वह जनता के हित और विकास के लिए काम करे, वरना फौरन अपनी गद्दी छोड़ दे। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बीते समय में वह विकास कतई नहीं दिखा जिसकी जनता को उम्मीद थी। ऐसे मुख्यमंत्री से भला क्या उम्मीद की जा सकती है जो केवल बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की राजनीति में लगे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंकने और असल मसलों से ध्यान भटकाने की इस साजिश को जम्मू-कश्मीर की अवाम कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

ऐतिहासिक लाल चौक पर दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के जुटने का दावा करते हुए सत शर्मा ने इस बदलाव को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि आज हम उस ऐतिहासिक चौक में एकत्रित हुए हैं, जहां एक दौर में भारत माता का तिरंगा फहराना तक अपराध समझा जाता था लेकिन आज का माहौल देखिए, हजारों की तादाद में पार्टी के जुनूनी कार्यकर्ता और आम नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होकर सरकार को कड़ा संदेश दे रहे हैं। उन्होंने जिला नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह हुजूम उमर अब्दुल्ला को सीधी चेतावनी देने के लिए इकट्ठा हुआ है कि वे या तो जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें, नहीं तो सत्ता से बाहर हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उमर सरकार की प्राथमिकताओं में जनहित कभी रहा ही नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के नाम पर सिर्फ तबादलों, प्रमोशन और चहेतों को तरक्की देने का खेल चल रहा है। सत शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को पहले से अंदेशा था कि आज लाल चौक पर हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता का महासैलाब उमड़ेगा, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए कल ही बड़े पैमाने पर अफसरों के ट्रांसफर का पुलिंदा जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उमर सरकार आज भी उसी पुरानी चाल पर चल रही है, जिसके चलते जनता ने बार-बार उन्हें खारिज किया है। शर्मा ने साफ किया कि अवाम ने अब पूरी तरह मन बना लिया है और अगर सरकार ने काम करके नहीं दिखाया तो जनता उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed