जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 39 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
2 of 9
मतदान के बाहर लंबी कतार
- फोटो : X/@ECISVEEP
विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान करने के लिए जम्मू में मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े हैं। केंद्रशासित प्रदेश के 7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में योग्य मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
3 of 9
मतदाता ने किया मतदान
- फोटो : X/@ECISVEEP
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके अलावा अन्य मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
4 of 9
कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान
- फोटो : X/@ECISVEEP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी दौर की वोटिंग है। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे आगे आएं और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए अपना वोट डालें। मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के साथ-साथ महिला शक्ति भी बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेंगी।
5 of 9
जम्मू कश्मीर चुनाव मतदान
- फोटो : चुनाव आयोग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में उत्साही मतदाताओं की भीड़ में युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग लोग सबसे आगे थे, जिनमें बांदीपुरा की 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक्स पर पोस्ट साझा किया है।