फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Peter Dinklage of Kashmir: मिलिए गेम ऑफ थ्रोन्स के 'पीटर डिंक्लेज' के हमशक्ल तारिक मीर से, सेल्फी ने बदली तकदीर

Wed, 08 Jun 2022 04:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 04:54 PM IST
सार

कश्मीर के तारिक मीर, गेम्स ऑफ थ्रोन के पीटर डिंक्लेज की तरह दिखते हैं। वह सलमान खान की फिल्म भारत में काम कर चुके हैं और जल्द ही एकता कपूर की फिल्म यूटर्न में नजर आएंगे।

विज्ञापन
kashmir tariq mir lookalike Peter Dinklage star of Game of Thrones soon will work in film u turn
बाएं से- पीटर डिंक्लेज, तारिक मीर। - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के रहने वाले तारिक मीर इन दिनों बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तारिक मीर, गेम ऑफ थ्रोन्स के पीटर डिंक्लेज के हमशक्ल हैं। इसलिए उन्हें कश्मीर के पीटर डिंकलेज के तौर पर भी जाना जाता है। वह पेशे से एक कलाकार के साथ-साथ दुकानदार हैं। तारिक, 2019 में अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम कर चुके हैं और जल्द ही वह एकता कपूर की आगामी बॉलीवुड फिल्म 'यू-टर्न' में नजर आएंगे।

kashmir tariq mir lookalike Peter Dinklage star of Game of Thrones soon will work in film u turn
तारिक मीर - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड की पॉपुलर टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के कैरेक्टर टीरियन लैनिस्टर की तरह दिखने के चलते तारिक मीर को सोशल मीडिया और बॉलीवुड में पहचान मिली। इससे वह बेहुद खुश हैं। वह अभिनय के साथ-साथ अनंतनाग में किराने की दुकान चलाते हैं।

kashmir tariq mir lookalike Peter Dinklage star of Game of Thrones soon will work in film u turn
कश्मीर के तारिक मीर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे मिली पहचान
 
तारिक मीर ने बताया कि फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की वजह से उन्हें बॉलीवुड में जाने का मौका मिला। 2018 में पहलगाम में विंटर फेस्टिवल के दौरान वह इम्तियाज अली से मिले। अली ने उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद दुनियाभर में उन्हें पहचान मिली। लोग उनसे मिलने के लिए आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kashmir tariq mir lookalike Peter Dinklage star of Game of Thrones soon will work in film u turn
कश्मीर के तारिक मीर - फोटो : अमर उजाला

तारिक मीर ने बताया कि इसके करीब दो महीने के बाद तारिक को बॉलीवुड से फिल्म भारत में काम करने का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार किया। अब मीर सोशल मीडिया और बॉलीवुड में अपनी पहचान रखते हैं और जल्द ही वह यूटर्न फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
kashmir tariq mir lookalike Peter Dinklage star of Game of Thrones soon will work in film u turn
तारिक मीर - फोटो : अमर उजाला

तारिक ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार पीटर डिंकलेज को देखा था तो वह भी दंग रह गए थे। इसके बाद उन्होंने इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन्हें पीटर की तरह बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed