स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक छड़ी मुबारक का शुक्रवार को श्री अमरेश्वर मंदिर, अखाड़ा भवन, बुदशाह चौक, श्रीनगर में छड़ी पूजन किया गया। नाग पंचमी ((श्रवण शुक्ल पक्ष पंचमी) पर किए गए छड़ी पूजन में उपराज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा शामिल हुए। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में करवाए गए छड़ी पूजन में जम्मू कश्मीर में शांति और स्मृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। छड़ी पूजन में कोविड प्रोटोकाल के तहत सीमित साधु भी शामिल हुए। महंत गिरि ने कहा कि पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए विकट परिस्थितियों में भी छड़ी मुबारक चलती रही है। पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द करना पड़ा है। लेकिन उम्मीद है कि अगले साल कोविड टीकाकरण को पूर्ण कर लिया जाएगा और लाखों यात्री यात्रा के लिए आएंगे।
जम्मू-कश्मीर: अमरेश्वर मंदिर में छड़ी पूजन, उपराज्यपाल ने प्रदेश में सुख स्मृद्धि के लिए की प्रार्थना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन