फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं का तांडव, हल्की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

Thu, 01 Jul 2021 11:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 01 Jul 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Strong winds accompanied by dust storm in Jammu, relief from heat after light rain
धूल भरी तेज हवाएं - फोटो : pratapgarh

भीषण गर्मी के साथ तपिश झेल रहे जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में वीरवार दोपहर बाद राहत की बारिश हुई। राजधानी जम्मू में देर शाम को तेज हवाओं ने तांडव मचाया। दर्जनों पेड़ गिर गए। कई जगह टीन की छतें उड़ गईं। शहर के साथ जिले के अधिकतर हिस्सों में बिजली गुल रही। जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ देर के लिए मौसम के बदले इस रूप से जनजीवन ठहर गया। लेकिन इस मौसम का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को सुकून मिला। इसके साथ आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 5 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के साथ रातें तप रही थीं। वीरवार भी अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक ऊपर रहा। लेकिन दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया। जम्मू में रात आठ बजे काली घटाओं के साथ तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं।

Jammu and Kashmir: Strong winds accompanied by dust storm in Jammu, relief from heat after light rain
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान जो जहां था वहीं फंस गया। हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। हालांकि 7 बजे लॉकडाउन के चलते शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद हो गए थे, जिससे अधिकतर लोग घरों में पहुंच गए थे। वीरवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू का दिन का तापमान चालीस डिग्री के ऊपर सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 41.5 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jammu and Kashmir: Strong winds accompanied by dust storm in Jammu, relief from heat after light rain
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार

वहीं, राजधानी श्रीनगर में दिनभर की धूप के बाद शाम पांच बजे बारिश शुरू हो गई थी। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है, लेकिन बारिश से पारे में गिरावट आएगी। श्रीनगर में दिन का तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला उधमपुर के उधमपुर, चिनैनी सहित अन्य कई हिस्सों में बारिश के साथ हवाएं चली। इससे क्षेत्रवासियों को तपिश से निजात मिली है। जिला कठुआ के भी कुछ पहाड़ी हिस्सों में बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Strong winds accompanied by dust storm in Jammu, relief from heat after light rain
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार

बटोत में 14 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 32.5, कटड़ा में 37.7, भद्रवाह में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 25.7, कारगिल में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 12.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 25.0 और गुलमर्ग में 5.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Strong winds accompanied by dust storm in Jammu, relief from heat after light rain
weather Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू का तापमान
अधिकतम 41.5
न्यूनतम    29.2
सूर्योदय     05.29
सूर्यास्त      07.43

यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: अनंतनाग में पुलिस नाके पर आंतिकयों ने बरसाई गोलियां, एक जवान घायल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed