फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah in Jammu Kashmir: नागरिकों की लगातार हत्या के बाद गृहमंत्री का कश्मीर दौरा, आतंकियों के खिलाफ सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Sat, 23 Oct 2021 04:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 23 Oct 2021 04:36 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा बेहद अहम माना जा रहा हैं। उनके इस दौरे से कई संदेश देने की कोशिश की जा रही है। पहला सरकार हर हाल में सुरक्षाबलों और उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। दूसरा आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों के साथ हुई बैठक के बाद बड़ा कदम उठाया जा सकता है। 

विज्ञापन
home minister amit shah visit in jammu kashmir news crpf unit: Home Minister visits Kashmir after continuous killing of civilians, government can take a big decision against terrorists
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani
गृहमंत्री अमित शाह के अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार कश्मीर का दौरा करने पहुंचे। घाटी में आतंकियों के नागरिकों की चयनित हत्याओं के बाद शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।  शनिवार को गृहमंत्री ने सबसे पहले आतंकियों का निशाना बने पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद के परिजनों से मुलाकात की। 22 जून को नौगाम इलाके में आतंकवादियों ने अहमद को घर के पास गोली मार दी थी। इस मुलाकात से गृहमंत्री से सुरक्षाबलों में तैनात जवानों और उनके परिजनों को अहम संदेश दिया है। इससे जताया है कि केंद्र सरकार सुरक्षाबलों और उनके परिवार के साथ हर स्थिति में मजबूती के साथ खड़ी है। इसके बाद उन्होंने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उपराज्यपाल समेत अन्य एजेंसियों के साथ बैठक की। नागरिकों की हत्याओं के बाद इस दौरे को अहम माना जा रहा है। इससे  हत्याओं में शामिल आतंकियों और उनके मददगारों को सीधी चेतावनी भी दी गई है।
home minister amit shah visit in jammu kashmir news crpf unit: Home Minister visits Kashmir after continuous killing of civilians, government can take a big decision against terrorists
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani

इस उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसके बाद नागरिकों की हत्याओं में शामिल आतंकियों और उनके मददगारों तथा देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ क्रेंद सरकार बड़ा कदम उठा सकती है।

home minister amit shah visit in jammu kashmir news crpf unit: Home Minister visits Kashmir after continuous killing of civilians, government can take a big decision against terrorists
जम्मू में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री का सुबह हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सलाहकार फारूक खान ने स्वागत किया। यह घाटी बारिश और बर्फबारी के बीच पहुंचे गृहमंत्री मौसम ठीक रहने पर रविवार को जम्मू में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
home minister amit shah visit in jammu kashmir news crpf unit: Home Minister visits Kashmir after continuous killing of civilians, government can take a big decision against terrorists
जम्मू में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

दूसरे प्रदेशों के लोगों की सुरक्षा के उपाय जाने
 शाह ने सुरक्षा स्थिति और कश्मीर घाटी में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इसमें विशेष रूप से अल्पसंख्यकों और दूसरे प्रदेशों के रहने वाले लोगों की हत्याओं के बाद उनकी सुरक्षा के लिए किए उपायों के बारे में जाना। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में बैठक के दौरान गृह मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों और सुरक्षा बलों के घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन
home minister amit shah visit in jammu kashmir news crpf unit: Home Minister visits Kashmir after continuous killing of civilians, government can take a big decision against terrorists
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani

बैठक में उपराज्यपाल और सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों सहित प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को खत्म करने तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद उनकी यह पहली यात्रा है। शाह की यात्रा से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। विशेष रूप से शहर में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- मौसम ने ली करवट: जम्मू-कश्मीर में कहीं पर हुई बारिश और ओलावृष्टि तो कहीं पर बर्फबारी, देखिए तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed