{"_id":"62c8742dcea2fe0dc456378f","slug":"amarnath-cloud-burst-250-amarnath-pilgrims-were-killed-in-1996","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amarnath Cloud Burst: 1996 की बड़ी त्रासदी में 250 अमरनाथ यात्रियों की गई थी जान, गुफा के पास पहले भी फट चुके हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Cloud Burst: 1996 की बड़ी त्रासदी में 250 अमरनाथ यात्रियों की गई थी जान, गुफा के पास पहले भी फट चुके हैं बादल
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए बड़े हादसे में करीब 15 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 35 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं। बचाव कार्य के चलते पहलगाम, बालटाल और जम्मू तीनों जगह से यात्रा को सरकार ने अगले आदेश तक रोक दिया है। इससे पहले भी भूस्खलन और अन्य वजहों से श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। पहलगाम में बादल फटने से 1969 में 40 यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 6
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद का मची तबाही
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाबा बर्फानी की गुफा के पास बादल फटने से मची तबाही ने 1969 और 1996 में हुई त्रासदियों की याद ताजा कर दी है। पहलगाम में वर्ष 1969 में बादल फटने से आए सैलाब में 40 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं, अगस्त 1996 की त्रासदी में 250 यात्रियों की जान चली गई थी। 1996 की घटना अमरनाथ यात्रा इतिहास की सबसे खौफनाक और बड़ी त्रासदी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के शुरुआती दिनों में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमलों का खतरा था।
2 of 6
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद बचाव दल
- फोटो : संवाद
वर्ष 1993 में यात्रा पर पहला आतंकी हमला हुआ
जिसके चलते दर्शार्थियों की संख्या कम रहती थी। वर्ष 1993 में यात्रा पर पहला आतंकी हमला हुआ, लेकिन वर्ष में हालात बेहतर होने पर 1996 में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। उन दिनों यात्रा रूट पर मौसम के सटीक पूर्वानुमान की सुविधा नहीं थी। 21 अगस्त से 25 अगस्त तक यात्रा मार्ग पर मौसम की कहर टूटा, जिसमें बारिश, भूस्खलन और बर्फबारी से करीब एक लाख यात्री अलग-अलग जगह पर फंस गए थे।
3 of 6
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद का मची तबाही
- फोटो : संवाद
यात्रा को भविष्य में सुरक्षित बनाने के लिए कई व्यवस्थाएं करने की संस्तुति
अत्यधिक ठंड और मौसम की दुश्वारियों से करीब ढाई सौ यात्रियों की मौत हो गई थी। तत्कालीन नेशनल कांफ्रेंस सरकार ने जांच अमरनाथ यात्रा त्रासदी के लिए इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. नितीश कुमार सेन गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच के बाद डॉ. नितीष ने रिपोर्ट के जरिये अमरनाथ यात्रा को भविष्य में सुरक्षित बनाने के लिए कई व्यवस्थाएं करने की संस्तुति की ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद बचाव कार्य में लगे सेना के जवान
- फोटो : संवाद
बचाव कार्य के चलते यात्रा पहलगाम, बालटाल और जम्मू से रोकी
श्री अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से हुए बड़े हादसे में करीब 15 लोगों की जान जाने और 35 से ज्यादा लोगों के लापता होने व बचाव कार्य के चलते पहलगाम, बालटाल और जम्मू तीनों जगह से यात्रा को सरकार ने अगले आदेश तक रोक दिया है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे हादसा होने से पहले करीब दस हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद का मची तबाही
- फोटो : एएनआई
शिविर में भी छह हजार से ज्यादा श्रद्धालु ठहरे
हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। यात्रा के आधार शिविर पहलगाम, नुनवान में करीब बीस हजार श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। वहीं जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर में भी छह हजार से ज्यादा श्रद्धालु रुके हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।