फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावती' को लेकर अब तक किसने क्या-क्या कहा, सबकुछ जानिए

Wed, 08 Nov 2017 06:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
Who has said so much about 'Padmavati', know everything
padmavati
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। जैसे-​जैसे फिल्म के रिलीज होने का समय पास आ रहा है इसका विवादों से नाता भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। यहां ​हम बताते हैं कि अब तक किस-किस जनप्रतिनिधि और कलाकारों ने फिल्म को लेकर क्या-क्या कहा।

तथ्यों में तोड़-मरोड़ बर्दाश्त नहीं

Who has said so much about 'Padmavati', know everything
गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान में कोटा दौरे पर आए केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज फिल्म को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा है कि पद्मावती भारतीय नारी की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके चरित्र-चित्रण में तथ्यों में की गई तोड़-मरोड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

बलिदान के साथ खिलवाड़ पसंद नहीं

Who has said so much about 'Padmavati', know everything
दीया कुमारी ने ये लिखा
इससे पहले जयपुर के पूर्व राजघराने की पूर्व राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी ने भी फिल्म को लेकर ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि एक फिल्म के जरिए आप राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। मुझे राजस्थान के इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छा़ड़ बर्दाश्त नहीं है। मैं यहां के लोगों के बलिदान के साथ खिलवाड़ पसंद नहीं करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई रास्ता निकालकर समाप्त करें बात

Who has said so much about 'Padmavati', know everything
उमा भारती ने ये लिखा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने तो अपने ​ट्विटर अकाउंट से फिल्म 'पद्मावती' को लेकर के एक खुला खत पोस्ट किया। जिसमें उन्होनें फिल्ममेकर्स, इतिहासकार और राजपूत समाज के लोगों से सेंसर बोर्ड से मिलकर एक कमेटी बनाने की अपील की। उन्होंने सवाल उठाया है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन लोगों के मन में आशंकाओं का जन्म क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा है कि इन आशंकाओं का लुत्फ मत उठाइए और वोट बैंक भी मत बनाइए। कोई रास्ता निकालकर बात समाप्त कर दें।
विज्ञापन

रणवीर ने लिखा, अब मिली ​मुक्ति

Who has said so much about 'Padmavati', know everything
रणवीर ने ये लिखा
फिल्म 'पद्मावती' में 'अलाउद्दीन खिलजी' का रोल निभा रहे रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि 'मैं अलाउद्दीन खिलजी की आत्मा काफी समय से ढो रहा था, अब जाकर मुझे मुक्ति मिली है। खिलजी की बेचैन आत्मा को शांति मिले।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed