फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्द रात में विजेंदर के पंच की गर्मी, घाना के अमुजु को भी आ गया पसीना

Sun, 24 Dec 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
vijendra singh vs ernest amuzu match- pictures of rajasthan rumble
राजस्थान रंबल - फोटो : Amar Ujala
जयपुर की धरती पर देश के सबसे बड़े प्रोफेशनल मुक्केबाज  विजेंदर सिंह ने घाना के बॉक्सर को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देते हुए परफेक्ट 10 अपने नाम किया। इस तरह विजेंदर सिंह बॉक्सिंग के किंग बन गए। उन्होनें घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु को 100-90 से हराया। 

 

विजेंदर के पंच से चित्त होते चले गए अमुजु

vijendra singh vs ernest amuzu match- pictures of rajasthan rumble
राजस्थान रंबल - फोटो : Amar Ujala
इस मुकाबले में घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु विजेंदर को कहीं भी चुनौती देते नजर नहीं आ रहे थे। विजेंदर के सामने अमुजु 10वें राउंड तक केवल संघर्ष मात्र ही करते नजर आए वहीं विजेंदर ने छठे राउंड के बाद तो आक्रामक रुख अपना ही लिया और बैकफुट पर आते हुए अमुजु पूरी तरह से डिफेंसिव हो गए। 
 

विजेंदर ने किया अपने शानदार हुक व अपर कट का प्रदर्शन

vijendra singh vs ernest amuzu match- pictures of rajasthan rumble
विजेंदर बनाम अमुजु मुकाबला - फोटो : Amar Ujala
इस मुकाबले में विजेंदर ने अपने शानदार हुक और अपर कट का लाजवाब प्रदर्शन किया। विजेंदर की स्टाइलिश बॉक्सिंग के आगे लाचार अमुजु को उनपर कोई भी प्रहार करने का मौका नहीं मिला और जजेज ने विजेंदर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 100-90 से फैसला दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंदर ने ​पिछली चार फाइट में से तीन 10 राउंड में जीती

vijendra singh vs ernest amuzu match- pictures of rajasthan rumble
विजेंदर ने लगाया जीत का पंच - फोटो : Amar Ujala
देश के सबसे सफल प्रोफेशनल बॉक्सर के रुप में खुद को काफी जल्दी स्थापित करने वाले विजेंदर ने देश में लड़ी गई अपनी पिछली 4 फाइटों में से 3 को 10 राउंड में जीता है। डब्ल्यूबीओ में 49वीं रैंकिंग वाले भारत के विजेंदर सिंह और 248वीं रैंकिग वाले अर्नेस्ट अमुजु की ये फाइट इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसमें विजेंदर के सामने एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट के खिताब को बचाने की चुनौती थी। 
विज्ञापन

अब अगला नंबर आमिर का

vijendra singh vs ernest amuzu match- pictures of rajasthan rumble
विजेंदर सिंह - फोटो : Amar Ujala
जैसा की विजेंदर ने जयपुर की धरती से पाकिस्तानी बॉक्सर आमिर खान से लड़ने की चुनौती को कबूल किया है। इसलिए माना ये जा रहा है कि विजेंदर और आमिर के बीच बहुत ही जल्द अगली फाइट देखने को मिल सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed