फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो दिन पहले ही हुई थी शादी, स्वाइन फ्लू ने उजाड़ा सुहाग

Sun, 11 Feb 2018 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
swine flu in rajasthan- groom-s death after two days of marriage
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला
स्वाइन फ्लू अब तक कई जान लील चुका है। उसका कहर अभी थमा नहीं है। ताजा घटना में एक दूल्हे की मौत हो गई है, चिकित्सकों ने उसे स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई थी। शादी को दो ही दिन बीते थे, ऐसे में वो अपनी नई नवेली दूल्हन का साथ हमेशा के लिए छोड़ गया। खुशियों के घर में मातम छा गया।


 

सात जन्मों के किए थे वादे

swine flu in rajasthan- groom-s death after two days of marriage
wedding - फोटो : सांकेतिक चित्र
राजस्थान के पोकरण इलाके के नानणियाई गांव में हृदय विदारक घटना गांव के आसूराम पुत्र तुलसीराम सुथार के घर घटी। आसूराम के पुत्र ललित की 6 फरवरी को भैसड़ा निवासी दीपाराम की पुत्री खुशबू के साथ शादी हुई थी। मंगलवार रात सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे करने के बाद ललित अपनी पत्नी को बुधवार को नानणियाई लेकर आया।

बुखार बनकर आई मौत

swine flu in rajasthan- groom-s death after two days of marriage
मृतक - फोटो : अमर उजाला
घर में खुशी का माहौल चल रहा था चारों तरफ बधाइयां बंट रही थी। इसी बीच ललित की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे सर्दी, जुखाम व बुखार ने ऐसा जकड़ा कि दो दिन बाद मौत उसे अपने साथ ले गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जताई स्वाइन फ्लू का आशंका

swine flu in rajasthan- groom-s death after two days of marriage
स्वाइन फ्लू
ललित को सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर पोकरण राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया तथा दवाइयां लेकर दोबारा ललित गांव चला गया। शुक्रवार को सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने व सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे दोबारा सुबह 7 स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए उसे तत्काल जोधपुर ले जाने के लिए परामर्श दिया। परिवारजन उसे लेकर जोधपुर के लिए रवाना हुए, जोधपुर पहुंचने से पहले ही ललित ने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।


 
विज्ञापन

सफेद कपड़े में लिपटा नजर आया 'दूल्हा'

swine flu in rajasthan- groom-s death after two days of marriage
मदद को आगे आए पड़ोसी
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललित के शव के साथ परिजन रात्रि में पोकरण ही रुक गए और सवेरे 7 बजे नानणियाई लेकर पहुंचे। जहां दो दिन पहले वहां खुशियां बांटी जा रही थी उसी आंगन में ललित का शव सफ़ेद कपड़े में लिपटा पड़ा है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed