फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुचर्चित अफराजुल लाइव मर्डर मामले में पेश होगी 413 पन्नों की चार्जशीट, जानें क्या है खास

Wed, 17 Jan 2018 01:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
rajsamand live murder- shambhulal to be presented in court today itself
rajsamand live murder
देशभर में चर्चित रहे राजसमंद लाइव मर्डर मामले में आज अदालत में पुलिस की ओर से 413 पन्नों की चार्जशीट पेश की जाएगी। चार्जशीट पेश करने के समय अदालत में इस नृशंस हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंभूलाल रैगर भी मौजूद रहेगा। हालांकि शंभूलाल के साथ उसकी ओर से पैरवी करने के लिए उसका वकील भी साथ होगा, वहीं लोक अभियोजक अपनी ओर से मामले में तथ्य भी पेश करेंगे।

गेंती, माचिस, मोबाइल जैसे 70 सबूत

rajsamand live murder- shambhulal to be presented in court today itself
rajsamand live murder
राजसमंद पुलिस द्वारा तैयार की गई 413 पन्नों की चार्जशीट में शंभूलाल के बयान दर्ज हैं, तो वहीं उसके खिलाफ 70 के करीब ऐसे सबूत हैं जो काफी साबित हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में उपयोग ली गई गेंती, पेट्रोल की खाली बोतल, माचिस, मोबाइल, वाहन आदि चीजें जुटाई थीं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच की रिपोर्ट भी सबूत के नाम पर काफी अहम साबित होगी।

शंभू के लिए आगे आए थे 100 से ज्यादा वकील

rajsamand live murder- shambhulal to be presented in court today itself
rajsamand live murder
बताया गया है कि शंभूलाल के केस को लड़ने के लिए करीब 100 से ज्यादा वकीलों ने अपने नाम भेजे थे, लेकिन पुलिस रिमांड के बाद शंभू द्वारा किए कुछ खुलासों के बाद कई वकील पीछे भी हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवती से अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप

rajsamand live murder- shambhulal to be presented in court today itself
rajsamand live murder
इससे पहले शंभूलाल ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि एक बंगाली युवती के उसके साथ अवैध संबंध थे, जिसके बारे में अफराजुल और उसके दो दोस्त अज्जू और बल्लू शेख को मालूम था। शंभू को डर था ​कि कहीं उसके संबंधों के बारे में इन लोगों ने खुलासा कर दिया तो उसकी बहुत बदनामी हो जाएगी ऐसे में उसने अफराजुल को धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

तैनात रहेगा पुलिस का भारी जाब्ता

rajsamand live murder- shambhulal to be presented in court today itself
rajsamand live murder
आज शंभू की कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता कोर्ट के भीतर और बाहर तैनात रहेगा। वहीं प्रशासन ने भी किसी तरह के कोई उपद्रव की स्थिती से निपटने से पहले ही पुलिस को अलर्ट पर भी रखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed