{"_id":"5a190b87227d5177628b456d","slug":"rajasthan-tourism-will-hit-sure-due-to-foreign-tourist-getting-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कैसा पर्यटन: जुआन व जीन के बाद अब एक विदेशी महिला आवारा पशु की शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा पर्यटन: जुआन व जीन के बाद अब एक विदेशी महिला आवारा पशु की शिकार
Sat, 25 Nov 2017 12:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों देश के कई राज्यों में पर्यटन सीजन चरम पर है, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। लेकिन बीते कई दिनों से यहां आने वाले पर्यटक आवारा पशुओं का शिकार हो रहे हैं। एक की तो जयपुर में जान तक चली गई, वहीं जैसलमेर में बीते दो दिनों में दो पर्यटक आवारा पशु के हमले में घायल हो चुके हैं। जो शिकार हुए वो यहां के सरकारी अस्पतालों के हालात देखकर और ज्यादा डर गए। एक घायल को जब अस्पताल पहुंचाया, तो उसने इलाज करवाने से ही मना कर दिया। विदेशी पर्यटक सहमे हुए हैं।
कुत्ते से ज्यादा तो सरकारी अस्पताल से लगा डर
2 of 5
घायल विदेशी फ्लोरेंस
ताजा घटना शुक्रवार शाम की है जब बेल्जियम निवासी 60 वर्षीय फ्लोरेंस को एक कुत्ते ने काट लिया। दरअसल फ्लोरेंस जैसलमेर शहर घूमने के बाद होटल लौट रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। इसके बाद फ्लोरेंस को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सरकारी अस्पताल की हालत देखकर फ्लोरेंस और डर गई और इलाज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। लेकिन यहां भी उनकी केवल ड्रेसिंग की गई।
एयर एम्बूलेंस की मदद से गए
3 of 5
जैसलमेर
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को जैसलमेर में ही पटवा हवेली के नजदीक फ्रांस से आए पर्यटक जीन आवारा पशु के कारण गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें भी शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल सका था। जीन को इलाज के लिए एयर एम्बूलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्मों के ग्राफिक डिजाइनर थे जुआन
4 of 5
जुआन
वहीं बीते शनिवार को जयपुर में अर्जेंटिना के नागरिक जुआन पैब्ले को सांड ने घायल कर दिया था। जुआन हॉलीवुड के फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। सांड के हमले के कारण उनकी मौत हो गई थी। पर्यटकों पर लगातार हो रही घटनाओं ने राजस्थान में शहरी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
पर्यटन पर होगा असर
5 of 5
demo pic
हालात यह है कि जयपुर में पर्यटक की मौत के बाद हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लेते हुए जयपुर नगर निगम को नोटिस जारी किया था। लेकिन फिर भी राज्य के अन्य निकायों ने कोई सबक नहीं लिया है। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है लगातार होने वाली इन घटनाओं से पर्यटक बुरी यादें राजस्थान से लेकर जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।