फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंदोलन की राह पर 'खाकी', मुंडवाए सिर और चढ़े टंकी पर, जानिए कारण...

Mon, 16 Oct 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police agitates for salary increment before diwali
सीकर में टंकी पर चढ़ा जवान साथ में सिर मुंडाए पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
लोगों को रोकने वाले पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ गए। पुलिस ही आंदोलन की राह पर चल पड़ी है। आज पुलिस के आंदोलन की राजस्थान में अलग-अलग तस्वीरें भी देखने को मिलीं, जहां कहीं तो पुलिसकर्मियों ने अपने सिर मुंडवा लिए और एक जगह पुलिसकर्मी टंकी पर ही चढ़ गया।

वेतन कटौती के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन

rajasthan police agitates for salary increment before diwali
हड़ताली पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के वेतन में कटौती और उसमें वृद्धि नहीं किए जाने के कारण 9 अक्टूबर से शुरु हुए मैस बहिष्कार ने आज आंदोलन का रूप ले लिया। सोमवार को राजस्थान के हर जिले में पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में एकजुट होकर सामूहिक अवकाश पर जाने का ज्ञापन लेकर पहुंचे। 
 

लोग बोले पहली बार देखा एेसा आंदोलन

rajasthan police agitates for salary increment before diwali
पुलिस लाइन में सामुहिक अवकाश के दौरान पुलिस के जवान - फोटो : Amar Ujala
जानकारों की मानें तो राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिसकर्मी ही आंदोलन की राह पर चल पड़े। इससे पहले 9 अक्टूबर से पुलिकर्मियों ने अपनी मांगे नहीं माने जाने से मैस का बहिष्कार किया हुआ था, जिसके बाद आज मैस के बहिष्कार के साथ ही पुलिसकर्मियों सामूहिक अवकाश पर चले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने भी दिया साथ

rajasthan police agitates for salary increment before diwali
जोधपुर में प्रदर्शन करते पुलिसकर्मियों के परिजन - फोटो : Amar Ujala
पुलिसकर्मियों के इस आंंदोलन में उनका साथ देने उनके परिजन भी आगे आए हैं। आज जोधपुर में रातानाड़ा में पुलिसकर्मियों के परिजन भी हाथ में बैनर लिए सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ उनके बच्चे भी साथ आए थे। 
विज्ञापन

राजधानी में पुलिसकर्मियों ने भी बालों को करवाया साफ

rajasthan police agitates for salary increment before diwali
जयपुर की रायसर चौकी में सिर मुंंडाए पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजस्थान पुलिस के जवानों ने सिर मुंडवाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इससे पहले भी जयपुर में ही रायसर चौकी के थाना प्रभारी समेत 5 कांस्टेबलों ने अपने सिर मुंडवा लिए थे जिन्हें अब एसपी ग्रामीण द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed