लोगों को रोकने वाले पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ गए। पुलिस ही आंदोलन की राह पर चल पड़ी है। आज पुलिस के आंदोलन की राजस्थान में अलग-अलग तस्वीरें भी देखने को मिलीं, जहां कहीं तो पुलिसकर्मियों ने अपने सिर मुंडवा लिए और एक जगह पुलिसकर्मी टंकी पर ही चढ़ गया।
वेतन कटौती के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन
2 of 7
हड़ताली पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के वेतन में कटौती और उसमें वृद्धि नहीं किए जाने के कारण 9 अक्टूबर से शुरु हुए मैस बहिष्कार ने आज आंदोलन का रूप ले लिया। सोमवार को राजस्थान के हर जिले में पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में एकजुट होकर सामूहिक अवकाश पर जाने का ज्ञापन लेकर पहुंचे।
लोग बोले पहली बार देखा एेसा आंदोलन
3 of 7
पुलिस लाइन में सामुहिक अवकाश के दौरान पुलिस के जवान
- फोटो : Amar Ujala
जानकारों की मानें तो राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिसकर्मी ही आंदोलन की राह पर चल पड़े। इससे पहले 9 अक्टूबर से पुलिकर्मियों ने अपनी मांगे नहीं माने जाने से मैस का बहिष्कार किया हुआ था, जिसके बाद आज मैस के बहिष्कार के साथ ही पुलिसकर्मियों सामूहिक अवकाश पर चले गए।
घरवालों ने भी दिया साथ
4 of 7
जोधपुर में प्रदर्शन करते पुलिसकर्मियों के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
पुलिसकर्मियों के इस आंंदोलन में उनका साथ देने उनके परिजन भी आगे आए हैं। आज जोधपुर में रातानाड़ा में पुलिसकर्मियों के परिजन भी हाथ में बैनर लिए सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ उनके बच्चे भी साथ आए थे।
राजधानी में पुलिसकर्मियों ने भी बालों को करवाया साफ
5 of 7
जयपुर की रायसर चौकी में सिर मुंंडाए पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजस्थान पुलिस के जवानों ने सिर मुंडवाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इससे पहले भी जयपुर में ही रायसर चौकी के थाना प्रभारी समेत 5 कांस्टेबलों ने अपने सिर मुंडवा लिए थे जिन्हें अब एसपी ग्रामीण द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है।