एक जानवर दिखाई देने से जहां वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है, तो वहीं लोगों में दहशत का महौल है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए हमेशा से कौतूहल का केंद्र रहने वाली एक जंगली बिल्ली दिखाई दी है। इस बिल्ली को आप आम बिल्ली मत समझ लेना, ये खतरनाक है जो हमला तक कर देती है। ये जंगली बिल्ली जंगल से बाहर निकलकर एक शहर में आ पहुंची, जहां इसने लोगों पर हमला भी किया।
सिवेट कैट है बेहद खतरनाक
हम बात कर रहे हैं सिवेट कैट की जो कोटा शहर की इंसानी बस्ती में घुस आई। सिवेट कैट यानी जंगली बिल्ली बेहद खतरनाक होती है जो एक दुर्लभ प्रजाति में भी शामिल है। सिवेट कैट वैसे तो आसानी से दिखाई नहीं पड़ती है, मगर ये इतनी खतरनाक होती है कि इंसानों पर तुरंत हमला कर देती है।
कोटा में मैरिज गार्डन के बाथरूम में आ छिपी
कोटा के कुन्हाड़ी इलाके के एक मैरिज गार्डन में एक जंगली बिल्ली के घुस जाने से हड़कंप मच गया। बिल्ली रात के अंधेरे में मैरिज गार्डन के बाथरूम में आकर छिप गई। जैसे ही एक व्यक्ति बाथरूम गया तो उसे जंगली बिल्ली नजर आई और वो वहां से भागा खड़ा हुआ और अपने रिश्तेदारों को जाकर इस बारे में सूचना दी।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आई
4 of 5
civet cat
- फोटो : Amar Ujala
जंगली बिल्ली के मैरिज गार्डन में छिपे होने से वहां हड़कंप मच गया जिसके बाद स्थानीय पार्षद की सूचना पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जंगली बिल्ली को करीब 3 घंटें की मशक्कत के बाद पकड़ा।
6 महीने से था इस बिल्ली का आतंक
बताया जा रहा है पिछले 6 महीने से सिवेट कैट नाम की इस जंगली बिल्ली ने इलाके में आतंक मचा रखा था और कई लोगों पर यह हमला भी कर चुकी थी। फिलहाल नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने इसे पकड़कर इसे फिर से जंगल में छोड़ दिया है। इससे पहले भी कोटा शहर में करीब तीन बार सिवेट कैट को इंसानी बस्तियों के आसपास देखा जा चुका है।