फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाथरूम में छिपा मिला ये बेहद ही खास जानवर, पता लगने के बाद मच गया हड़कंप

Wed, 07 Feb 2018 06:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan kota very rare civet cat found in a marriage garden in kota
civet cat - फोटो : Amar Ujala
एक जानवर दिखाई देने से जहां वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है, तो वहीं लोगों में दहशत का महौल है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए हमेशा से कौतूहल का केंद्र रहने वाली एक जंगली बिल्ली दिखाई दी है। इस बिल्ली को आप आम बिल्ली मत समझ लेना, ये खतरनाक है जो हमला तक कर देती है। ये जंगली बिल्ली जंगल से बाहर निकलकर एक शहर में आ पहुंची, जहां इसने लोगों पर हमला भी किया।

सिवेट कैट है बेहद खतरनाक

Rajasthan kota very rare civet cat found in a marriage garden in kota
civet cat
हम बात कर रहे हैं सिवेट कैट की जो कोटा शहर की इंसानी बस्ती में घुस आई। सिवेट कैट यानी जंगली बिल्ली बेहद खतरनाक होती है जो एक दुर्लभ प्रजाति में भी शामिल है। सिवेट कैट वैसे तो आसानी से दिखाई नहीं पड़ती है, मगर ये इतनी खतरनाक होती है कि इंसानों पर तुरंत हमला कर देती है।

कोटा में मैरिज गार्डन के बाथरूम में आ छिपी

Rajasthan kota very rare civet cat found in a marriage garden in kota
civet cat
कोटा के कुन्हाड़ी इलाके के एक मैरिज गार्डन में एक जंगली बिल्ली के घुस जाने से हड़कंप मच गया। बिल्ली रात के अंधेरे में मैरिज गार्डन के बाथरूम में आकर छिप गई। जैसे ही एक व्यक्ति बाथरूम गया तो उसे जंगली बिल्ली नजर आई और वो वहां से भागा खड़ा हुआ और अपने रिश्तेदारों को जाकर इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आई

Rajasthan kota very rare civet cat found in a marriage garden in kota
civet cat - फोटो : Amar Ujala
जंगली बिल्ली के मैरिज गार्डन में छिपे होने से वहां हड़कंप मच गया जिसके बाद स्थानीय पार्षद की सूचना पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जंगली बिल्ली को करीब 3 घंटें की मशक्कत के बाद पकड़ा।
विज्ञापन

6 महीने से था इस बिल्ली का आतंक

Rajasthan kota very rare civet cat found in a marriage garden in kota
civet cat
बताया जा रहा है पिछले 6 महीने से सिवेट कैट नाम की इस जंगली बिल्ली ने इलाके में आतंक मचा रखा था और कई लोगों पर यह हमला भी कर चुकी थी। फिलहाल नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने इसे पकड़कर इसे फिर से जंगल में छोड़ दिया है। इससे पहले भी कोटा शहर में करीब तीन बार सिवेट कैट को इंसानी बस्तियों के आसपास देखा जा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed