फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरे से बेखबर पतंगबाजी, सावधान! टूट सकती है जिंदगी की डोर

Sun, 24 Dec 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur- these kite runners found flying kites on railway tracks in jaipur
रेलवे ट्रेक पर पतंगबाजी - फोटो : Bhanu Sharma
पतंगबाजी का जुनून जानलेवा साबित हो सकता है। सड़क और रेलवे ट्रैक पर खतरे से अनजान रहकर पतंगबाजी करना लापरवाही का नमूना है। ये ना पतंगबाजी करने वाले की बल्कि दूसरों की जान पर भी भारी पड़ सकता है।   

लो शुरू हो गई पतंगबाजी

rajasthan jaipur- these kite runners found flying kites on railway tracks in jaipur
मौत से बेखबर आसमान पर नजर - फोटो : Bhanu Sharma
मकर सक्रांति आने वाली है और पिंकसिटी जयपुर में पतंगबाजी शुरू हो चुकी है। स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों ने पतंगबाजी के शौकिन बच्चों की मौज कर दी, लेकिन जो नजारे हम दिखाने जा रहे हैं वे थोड़ा विचलित करने वाले है। पतंगबाजी के दौरान बरती ये लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है। 
 

अनहोनी से बेखबर, आसमान पर नजर

rajasthan jaipur- these kite runners found flying kites on railway tracks in jaipur
पतंगबाजी - फोटो : Bhanu Sharma
ये तस्वीरें राजधानी जयपुर के इमली वाला फाटक इलाके की है। यहां से जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही लगी रहती है। हर 15—20 मिनट में यहां से ट्रेन गुजरती है। अभी कुछ ही देर पहले पोरबंदर-दिल्ली एक्सप्रेस गुजरी थी। तब भी यहां पतंगबाजी कर रहे ये बच्चे अनहोनी से बेखबर नजर आए। इनकी नजरें तो बस आसमान पर थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंग लूटने के चक्कर में जा चुकी हैं जान

rajasthan jaipur- these kite runners found flying kites on railway tracks in jaipur
पतंगबाजी - फोटो : Bhanu Sharma
पतंगबाजी के दौरान कटी पतंग लूटने या फिर पतंग उड़ाने के समय लापरवाही के कारण हर साल कईं जानें चली जाती हैं। छत से गिरने, मांझे की धार से कटने, रेलवे ट्रैक पर पतंग उड़ाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने या फिर सड़क पर पतंग लूटते समय वाहन की चपेट में आने के हादसे होते है। हाल में सीकर में एक बच्चे की पतंग लूटते वक्त बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

अपराध है ऐसा करना, मिलती है कठोर सजा

rajasthan jaipur- these kite runners found flying kites on railway tracks in jaipur
पतंगबाजी - फोटो : Amar Ujala
जिस जगह पर ये बच्चे पतंग उड़ा रहे थे वहां से कुछ ही दूरी पर गैंगमैन की एक टोली ट्रेक पर कुछ मरम्मत कार्य कर रही थी जिनके साथ इंजीनियर भी मौजूद थे बावजूद इसके किसी ने भी आकर इन बच्चों को टोका तक नहीं यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना हो जाती तो इसके लिए जिम्मेदार किसे ठहराया जाता। बता दें कि रेलवे ट्रैक पर पतंग उड़ाने और ट्रैक के बीच चलने पर सजा का कड़ा प्रावधान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed