फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के सबसे महंगे मैरिज गार्डन में शुमार और करोड़ों रुपए वाली शादियों का गवाह जलकर खाक...

Fri, 12 Jan 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur rose garden seal by nagar nigam
फाइल फोटो।
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मशहूर राजस्थान के कई पैलेस और मैरिज गार्डन सेलिब्रिटी और ​बिजनेमैन की शादियों के गवाह रहे है। इनमें से एक है जयपुर के ईपी का रोज गार्डन। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक लगी आग में रोज गार्डन जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार इस गार्डन में लगे स्टेज की कीमत करोड़ों में थी। हादसा इतना भीषण था​ कि गार्डन का ऐसा कोई कोना नहीं था जहां आग नहीं पहुंची हो। शदियों में नई थीम से लोगों को आकर्षित करने के लिए मशहूर रोज गार्डन जयपुर के पॉश इलाके जेएलएन सर्किल के नजदीक स्थित है। 
Trending Videos

ऐसे लगी आग

rajasthan jaipur rose garden seal by nagar nigam
फाइल फोटो।
मैरिज गार्डन के कर्मचारियों के अनुसार गार्डन  के मुख्य गेट पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक एक चिंगारी उड़कर नजदीक के शामियाने पर जा गिरी। शामियान थर्माकॉल का बना हुआ था इसलिए चंद सैकेण्ड में आग पूरे मैरिज गार्डन में फैल गई। इस बीच कर्मचारियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद आनन फानन में फायर​ ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।
 

15 दमकलों ने पाया काबू

rajasthan jaipur rose garden seal by nagar nigam
फाइल फोटो।
दोपहर करीब तीन बजे रोज गार्डन में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने के लिए 15 ​दमकल गाड़ियों का उपयोग किया गया। इसके बाद भी देर शाम तक रह रहकर मलबे में आग धधकती रही है। आग के दौरान मैरिज गार्डन के भीतर से धमाकों की आवाज भी आती रही। जिसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया। हालांकि कर्मचारियों का कहना था कि धमाके एसी कंप्रेशर फटने के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम

rajasthan jaipur rose garden seal by nagar nigam
फाइल फोटो।
महंगी शादियों के लिए मशहूर इस गार्डन में लगी आग ने संचालकों की पोल खोल ​दी है। जयपुर नगर निगम और पुलिस के अनुसार इस गार्डन में आग बुझाने के ​कोई खास इंतजाम नहीं है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान यहां कोई वैवाहिक समारोह नहीं हो रहा था। तीन घंटे तक लगी रही आग की इस घटना को देखने के ​लिए सैंकड़ों लोग मैरिज गार्डन के बाहर जमा हो गए। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

सीज किया गया गार्डन

rajasthan jaipur rose garden seal by nagar nigam
फाइल फोटो।
रोज गार्डन में लगी भीषण आग पर अब जयपुर नगर निगम पर भी सवाल उठ रहे है। हालांकि नगर निगम ने हमेशा की तरह लकीर पीटत हुए इस गार्डन को सीज करने के निर्देश ​जारी कर दिए है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के लिए हादसों का इंतजार क्यों करते है। वहीं नगर निगम ने हादसे की जांच के लिए कमेटी भी गठित की है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed