{"_id":"5a792f424f1c1b2d068b4e3a","slug":"rajasthan-jaipur-robbery-fail-in-axis-bank-due-to-bravery-of-constable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे बड़ी डकैती को विफल करने का ये रहा हीरो, 13 बदमाशों से भिड़ा अकेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सबसे बड़ी डकैती को विफल करने का ये रहा हीरो, 13 बदमाशों से भिड़ा अकेले
Wed, 07 Feb 2018 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कांस्टेबल सीताराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाने की होड़ में अक्सर पुलिसवालों की बहादुरी के किस्से कहीं खो जाते है। जयपुर के एक्सिस बैंक में देश की सबसे बड़ी डकैती के प्रयास को विफल करने का हीरो एक पुलिसवाला ही रहा है। जयपुर के रमेश मार्ग स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में जब 13 बदमाश घुसे तो कांस्टेबल सीताराम की बहादुरी के आगे वे पस्त हो गए और भाग खड़े हुए। सीताराम ने ना केवल 925 करोड़ रुपए लुटने से बचाए अपितु पुलिस की गिरती साख को भी बचाया है।
बैंक में था तैनात
2 of 5
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक जिस मुख्य शाखा को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की उसकी रैकी कई दिनों से की जा रही थी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 13 बदमाशों पूरी प्लानिंग के साथ बैंक पहुंचे थे। उन्होंने पहले बैंक के बाहर मौजूद निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड को बंधक बनाया। उसके बाद उन्होंने बैंक में प्रवेश किया। लेकिन जब वे पैसों को कट्टों में भर रहे थे उस दौरान बैंक परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी सीताराम ने उन पर हवाई फायर कर दिया।
वर्ष 2015 में हुए था पुलिस में भर्ती
3 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने भी इस वारदात के दौरान फायरिंग की। सीताराम के फायरिंग करने के बाद बदमाशों का प्लान फेल हो गया। इसी बीच पुलिस की चेतक टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। बैंक को लूटने आए सभी बदमाश हथियारबंद थे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल सीताराम वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ है। वह फिलहाल जयपुर पुलिस लाइन में तैनात है जहां से उसकी ड्यूटी बैंक में लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैलेंट्री अवार्ड देने की सिफारिश की जाएगी
4 of 5
सीसीटीवी तस्वीरें
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने सीताराम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल सीताराम को गैलेंट्री अवार्ड देने की सिफारिश की जाएगी। सीताराम की हिम्मत से देश की सबसे बड़ी डकैती टल गई। लेकिन अब पुलिस के लिए बदमाशों को पकड़ना चुनौती है। क्योंकि जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित एक्सिस बैंक तक हथियारबंद बदमाश रात्रि करीब 2.30 बजे पहुंच गए। इस दौरान उनके वाहन की किसी ने जांच तक नहीं की। जबकि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की निगरानी में जयपुर शहर आने वाले व जाने वाले सभी रास्तों पर रात्रिभर नाकाबंदी रहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
वीवीआईपी क्षेत्र में डकैती का प्रयास
5 of 5
फाइल फोटो।
जयपुर शहर में जिस एक्सिस बैंक में डकैती का प्रयास हुआ है वह शहर का पॉश इलाका है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र से कुछ दूरी पर ही सचिवालय स्थित है। इसके अतिरिक्त जयपुर पुलिस कमिश्ननरेट भी यहां से कुछ मिनटों की दूरी पर मौजूद है। इसलिए इस क्षेत्र में पुलिस पुख्ता सुरक्षा का दावा करती है। लेकिन हथियारबंद बदमाशों का इस बैंक तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।