Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Car Accident Kills One and Injures Five on Nivaru Road

जयपुर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी, एक की मौत; पांच घायल

Tue, 24 Nov 2026 07:18 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 24 Nov 2026 07:18 AM IST
सार

जयपुर के निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सभी घायलों का SMS अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Jaipur Car Accident Kills One and Injures Five on Nivaru Road
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार तीन बार पलटी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार निवरू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोग उछलकर बाहर जा गिरे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान भाजपा में घमासान: किरोड़ी लाल के बयान से सियासी हलचल, हरियाणा की बात कहकर बहुत कुछ बोल गए कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed