फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मणिकर्णिका बवाल: राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग पर लग सकता है शपथ पत्र का 'ग्रहण'

Wed, 07 Feb 2018 01:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika- This condition may take place on the shooting of historical films in Rajasthan
मणिकर्णिका की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
पहले 'पद्मावत' और अब 'मणिकर्णिका', ऐतिहासिक फिल्मों की राजस्थान में शूटिंग पर एक नया बवाल शुरू हो सकता है। अब यहां ऐतिहासिक फिल्मों की शूटिंग में कुछ रोड़े आ सकते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर राजस्थान में जो भी फिल्में फिल्माई गई हैं, उन्हें लेकर विवाद हुआ है। 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'जोधा अकबर' और अब 'मणिकर्णिका'...। ऐसे में अब ब्राह्मण समाज सरकार से एक ऐसी मांग करने जा रहा है, जो पूरी हुई तो फिल्मों की शूटिंग राजस्थान में खटाई में पड़ सकती है।

ये लगाए जा रहे हैं कयास

Manikarnika- This condition may take place on the shooting of historical films in Rajasthan
manikarnika
दरअसल फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इसकी कहानी लेखिका जयश्री मिश्रा की किताब 'रानी' पर आधारित हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस विवादित किताब में ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट एलिस नाम के एक पॉलिटिकल एजेंट से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बीच प्रेम संबधों का जिक्र किया गया है।

गलत तथ्यों को किया जा सकता है पेश

Manikarnika- This condition may take place on the shooting of historical films in Rajasthan
Kangana
इसे लेकर ब्राह्मण समाज इस फिल्म का विरोध कर रहा है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर इस फिल्म में गलत तथ्यों को पेश किया गया है तो जमकर विरोध होगा। ब्राह्मण समाज के साथ ही राजूपत समाज भी साथ देने की बात कह चुका है। अब ऐसे में एक कदम उठाया जा रहा है जो परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल को लगाई ये गुहार

Manikarnika- This condition may take place on the shooting of historical films in Rajasthan
kalyan singh - फोटो : कल्याण सिंह
अब ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कल्याण सिंह को ज्ञापन दिया है कि राजस्थान में फिल्माई जाने वाली ऐतिहासिक फिल्मों की शूटिंग से पहले एक शपथ पत्र लिया जाए, जिसमें ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ न होने की बात की जाए।
विज्ञापन

कई फिल्मों की हो चुकी है शुटिंग

Manikarnika- This condition may take place on the shooting of historical films in Rajasthan
Padmaavat
गौरतलब है कि हाल ही में पद्मावत पर बवाल हो चुका है। इससे पहले जोधा अकबर को भी राजपूत समाज का भी खूब विरोध किया गया था। यह फिल्म भी राजस्थान में रिलीज नहीं हो पाई। बाजीराव मस्तानी, वीर, पीके, रंग दे बसंती समेत कई फिल्मों की शूटिंग जयपुर, आमेर, बीकानेर समेत राजस्थान के कई इलाकों में हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed