फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान उपचुनाव: नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने ली बधाई तो बीजेपी ने दी सफाई

Thu, 01 Feb 2018 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bypolls- konw what did political giants say on Congress victory
अशोक गहलोत
राजस्थान में अलवर और अजमेर लोकसभा सीट व मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आईं हैं। जीतने वाली पार्टी कांग्रेस हो या फिर सीटें खोने वाली बीजेपी, दोनों ने अपने-अपने तरीके से बयान दिए हैं। कांग्रेस बधाई ले रही है तो बीजेपी ने हार पर सफाई दी है। कांग्रेस के दिग्गज अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। गहलोत ने भाजपा की नीतियों को उसकी हार का कारण बताया है। उन्होंने बताया है कि चार साल में सरकार ने कुछ नहीं किया, जिसका परिणाम इन उपचुनावों में देखने को मिला है।


 

सीएम ने कहा- और कड़ी मेहनत की जरूरत है

rajasthan bypolls- konw what did political giants say on Congress victory
वसुंधरा राजे
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। राजे ने ट्विटर पर लिखा है कि चार साल पहले जो प्रण लिया था उसे पूरा करने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता का फैसला हमें मान्य है, जनता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा है कि हम राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उन सभी लोगों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इन उपचुनावों में मेहनत की। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि हमें और भी कड़ी मेहनत की जरूरत है।
 

उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया- सचिन

rajasthan bypolls- konw what did political giants say on Congress victory
sachin
राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने जनता के रुख को लेकर कहा कि उपचुनाव में जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा को करारा, जबर्दस्त और गरमा-गरम जवाब दे दिया है। सचिन ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र को भी चुनाव में झोंक दिया। पहले वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए धर्म के नाम पर तुष्टिकरण किया गया। इसमें फेल हुए तो जाति के आधार वोट मांगे गए, लेकिन सरकार की मेहनत पर जनता ने पानी फेर दिया। पायलट ने इस जीत का श्रेय जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं को दिया। पायलट ने कहा कि जनता जर्नादन होती है। उसने बीजेपी की इस धारणा को ध्वस्त किया कि वह जीत की मशीन है। आने वाले चुनावों में जनता का रुख क्या है। यह लगभग साफ हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा मंथन- परनामी

rajasthan bypolls- konw what did political giants say on Congress victory
अशोक परनामी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रेस कांफ्रेंस करके तीनों सीटों पर हार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर मंथन किया जाएगा। हार के कारण को तलाशा जाएगा, जाना जाएगा कि कमी कहां रह गई है।
विज्ञापन

उपेक्षा करना उपचुनावों में ही भारी पड़ गया

rajasthan bypolls- konw what did political giants say on Congress victory
ghanshyam tiwadi - फोटो : Amar Ujala
बीजेपी के विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि पिछले चार साल से आम आदमी का उत्पीड़न और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना भाजपा को इस उपचुनावों में ही भारी पड़ गया है और इनसे त्रस्त जनता ने वसुंधरा सरकार को सजा दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार से परेशान जनता और सरकार के तानाशाही रवैये का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिला है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार चार साल से विधानसभा में और जनता के सामने इन मुद्दों को उठाता रहा हूं। इन चुनाव परिणामों से जनता ने भी उन मुद्दों पर अपनी सहमति दर्ज की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed