फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूलों में भरा पानी, बच्चों की छुट्टी, दफ्तरों के ये हाल देखें तस्वीरें

Wed, 09 Aug 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
rain in ajmer
केकड़ी में बारिश - फोटो : amar ujala
बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। बारिश के कारण जहां राहत महसूस हुई वहीं कुछ जगह बादल लोगों के लिए आफत आफत बनकर बरस रहे हैं। राजस्थान के  अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड मुख्यालय पर बीती रात से इन्द्रदेव जमकर मेहरबान हो रहे हैं। यहां आज भी बारिश का दौर जारी रहा। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में दो-दो फीट तक पानी भर गया।

आॅफिस पहुंचे तो देखा यहां तो पानी भरा है

rain in ajmer
केकड़ी में बारिश - फोटो : amar ujala
केकड़ी में सरकारी कार्यालयों में बारिश का पानी भरने से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि कई कर्मचारी आॅफिस पहुंच तो सही, लेकिन अंदर पानी भरा हुआ देखकर कार्य नहीं कर सके। यहां पंचायत समिति, नगर पालिका, कोर्ट परिसर, तहसील कार्यालय, पशु चिकित्सालय, भूमि विकास बैंक, क्रय विक्रय सहकारी समिति, डाकघर सहित कई कार्यालयों में पानी भर गया।

छुट्टी की सुनकर खुश हुए बच्चे

rain in ajmer
केकड़ी में बारिश - फोटो : amar ujala
बारिश के पानी ने कई स्कूलों की भी छुट्टी करवा दी। तेज बारिश के कारण स्कूल परिसर में भी जल भराव हो गया। एहतियातन स्कूल प्रशासन को बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। हालांकि, बच्चों के चेहरे छुट्टी होने की सुनकर खिल उठे। केकड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर भी पानी भरा रहा, इससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में होकर आॅफिस पहुंचे तहसीलदार

rain in ajmer
केकड़ी में बारिश - फोटो : amar ujala
केकड़ी क्षेत्र में मूसलाधार बरसात होने से तहसील से लेकर कई इलाकों में जल भराव हो गया। हालात इतने खराब रहे कि कमरों मे 2-2 फिट तक पानी भर गया। यहां तक कि तहसीलदार रमेश माहेश्वरी को आॅफिस पहुंचने के लिए बरसाती पानी से होकर गुजरना पड़ा।

 
विज्ञापन

अब तक पांच इंच दर्ज हुई बारिश

rain in ajmer
केकड़ी में बारिश - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घण्टे में केकड़ी में पांच इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के कारण सरकारी कार्यालयों में कई कमरों में पानी भरने से सरकारी रिकॉर्ड से संबंधित कागजात भी खराब होने की सूचना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed