{"_id":"5989cc0b4f1c1b5e788b4731","slug":"in-pictures-see-how-people-risks-their-life-for-enjoyment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजे में आकर मौत को भूले, 15 के बहने के बाद भी ऐसे नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजे में आकर मौत को भूले, 15 के बहने के बाद भी ऐसे नजारे
Wed, 09 Aug 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपनी जान से खुद ही खेल रहे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नदियों में उफान, तेज धार वाले झरने और पुलियों से गुजरते पानी ने राजस्थान में 60 से अधिक लोगों की जानें ले ली हैं, लेकिन लोगों में कोई सुधार नहीं है। मानसून के दौरान नदी नाले भयंकर उफान पर है, फिर भी लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए, पिकनिक स्पॉट्स पर जोखिम उठा रहे हैं। बारिश के चलते आए दिन लोगों की पानी में बह जाने से मौत की खबरों का भी लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा जिसका नजारा इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।
कोई सबक नहीं लिया परवन नदी हादसे से
2 of 5
झालावाड़ हादसे में जान गंवाने वाली युवती
- फोटो : amar ujala
48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण झालावाड़ की परवन नदी उफान पर थी। तेज हवा थी, जिससे लहरें भी उग्र थी, लेकिन बावजूद इसके स्थानीय लोगों ने नाव उतार दी, जिसपर 15 लोग सवार भी हो गए। तेज हवा के थपेड़े और उग्र लहरों ने नाव को पलट दिया। 15 बह गए, जिनमें से 4 का अब तक पता नहीं चला है और एक महिला का शव मिल गया है। इस हादसे ने भी आंखें नहीं खोली हैं।
पुलिस का डंडा भी नहीं आ रहा काम, खुद बुला रहे हैं मौत
3 of 5
फाइल फोटो
परवन हादसे के बाद भी राजस्थान के लोगों ने कोई सबक नहीं लिया और बारिश के दौरान उफनती नदियों के पास खतरा मोल लेकर पिकनिक मनाते दिखाई दिए। कोटा के भंवरकुंज के एनिकट में भारी बारिश के बाद चली चादर के बीच लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे है, हर बारिश में यहां पुलिस के बंदोबस्त रहते हैं, लेकिन इस बार इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां ही बन रही बच्चों की दुश्मन, समझाए कौन
4 of 5
(गोले में) अपने बच्चों के जीवन को खतरे में डालते मां बाप
तेज बहाव के बीच पिकनिक मनाते दिखाई दे रहे लोगों में कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रहीं है, जो अपने बच्चों की जान को भी खतरे में डालते हुए मौसम का लुत्फ उठा रही हैं। यहां समझाने वाले ही जाखिम उठाने के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसों का 'भंवर'कुंज जहां कई गए मौत के मुंह में
5 of 5
भंवरकुंज एनिकट से पानी निकलकर झरने के रुप में बहता हुआ
इसी भंवरकुंज में पहले भी कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। एनिकट से फिसलकर कुछ ही दूरी पर बड़ा झरना है जो सीधे चंबल में नदी में गिरता है। लेकिन फिर भी लोगों के साथ प्रशासन बेखबर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।