इस बोर्डर एरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन तीस कमांडोज पर होगी, जो बेहद फुर्तीले, शार्प शूटर और सुरक्षा के एक्सपर्ट हैं। नरेंद्र मोदी की राजस्थान यात्रा अब बेहद चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। उनकी सुरक्षा में ऐसे कमांडोज होंगे, जो दौड़ते हुए भी हथियार का लॉक खोलकर निशाना लगा सकते हैं और दुश्मन को ढेर कर सकते हैं।
तीस कमांडोज हैं तैयार
2 of 5
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस की व्यवस्था के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो ने ऐसे तीस कमांडोज को तैयार किया है। देखने में सादा लगने वाले ये कमांडों बेहद खतरनाक भी हैं। ऐसे में पीएम की सुरक्षा बहुत ही टाईट रहने वाली है।
वीआईपी का रखते हैं खास ध्यान
3 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सादा वर्दी में रहने वाले ये कमांडो वीआईपी सिक्योरिटी के लिए विशेषज्ञ हैं। ये न केवल वीआईपी मूमेंट पर ध्यान रखते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर संदिग्धों को ढेर भी कर सकते हैं। ये साये की तरह पीएम के साथ होंगे।
पूरे राज्य से चुने गए हैं ये
4 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खास बात ये है कि इन स्पेशल कमांडोज को इंटेलिजेंस प्रशिक्षण केंद्र जयपुर में ट्रेनिंग दी गई है। इसके लिए पूरे राज्य से चुनिंदा पुलिसकर्मियों का चयन किया गया था।
16 जनवरी को आएंगे पीएम
5 of 5
नरेंद्री मोदी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास करने आ रहे हैं। वे सुबह उत्तरलाई के एयरपोर्ट पर उतरेंगे।