फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने के सामने मर्डर कर शव को जलाया, बेपरवाह एसीपी बोले- अपराध होते रहते हैं

Thu, 11 Jan 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur one more murder in last ten day
शव
क्राइम के मामलों में जल्द ही यूपी और बिहार को टक्कर देने के लिए एक राज्य तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यह राज्य है राजस्थान। बीती रात राजधानी जयपुर में बदमाशों ने सारी हदें पार करते हुए शिप्रापथ ​थाने के सामने एक व्यक्ति का मर्डर कर उसके शव को पेट्रोल से जला दिया। बीते दस दिनों में जयपुर में मर्डर की तीसरी वारदात ने राजस्थान पुलिस के दावों की कलई खोलकर रख दी है। वहीं आज सुबह धौलपुर में यूपी पुलिस की टीम की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। यहां राजस्थान पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह मिली है।
Trending Videos

बढ़ते अपराधों के बीच एसीपी का गैर जिम्मेदाराना बयान

rajasthan jaipur one more murder in last ten day
फाइल फोटो।
 वहीं जयपुर में लगातार हो रहे मर्डर के बारे में एसीपी प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि 'अपराध तो होते रहते हैं'। बुधवार देर रात थाने से चंद कदम दूरी पर हुए इस मर्डर के बारे में पुलिस का कहना है शव की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी कमल रॉय के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार शव के पास से एक प्लास्टिक की बोतल मिली है जिसमें पेट्रोल की गंध पाई गई है।

खानापूर्ति में जुटी पुलिस

rajasthan jaipur one more murder in last ten day
फाइल फोटो।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है बीती रात करीब तीन कुछ लोग घटना वाले स्थान पर देखे गए थे। प्राथमिक तौर पर मर्डर सिर पर रॉड मारकर किया गया। पुलिस को घटना की जानकारी आज सुबह मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल की टीम मौके पर है। गौरतलब है कि राजस्थान में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट का मर्डर

rajasthan jaipur one more murder in last ten day
फाइल फोटो।
जयपुर में करीब तीन दिन पूर्व सोडाला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर एक डेयरी कलेक्शन एजेंज की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार एजेंट जब कलेक्शन कर लौट रहा था तब बाइक पर आए बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन जब उसने बैग नहीं दिया तो उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आठ टीमें गठित की थी। लेकिन बदमाश अभी तक फरार है।
 
विज्ञापन

कहां है पुलिस 

rajasthan jaipur one more murder in last ten day
घायल पुलिसकर्मी
वहीं आज सुबह धौलपुर में यूपी पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद हंगामा हो गया है। जानकारी के धौलपुर जिले के सरमथुरा के गांव में बदमाशों को यूपी पुलिस की एक टीम पकड़ने आई थी। लेकिन अचानक ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और टीम से भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं विशेष बात यह है कि राजस्थान पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सुबह मिली है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed