{"_id":"59a2d9864f1c1b1d4e8b4613","slug":"after-rain-udaipur-to-catch-in-camera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झीलों की नगरी ने ओढ़ी हरियाली चादर, देखकर खिल जाएगा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झीलों की नगरी ने ओढ़ी हरियाली चादर, देखकर खिल जाएगा मन
Mon, 28 Aug 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश के दौर ने एक बार फिर झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध मेवाड़ को हरियाली की चादर ओढ़ा दी है। इसे देखकर यहां हर किसी का मन खिल जाए, ऐसा मनोहारी नजारा...
बारिश की बूंदों ने उदयपुर का ऐसा श्रंगार किया है जिसे देखकर पर्यटकों की आवाजाही भी यहां शुरू हो चुकी है। बांधों पर पानी की चादर चल रही है तो पहाड़ों पर हरे-हरे पेड़ बोल उठे हैं।
हर ओर फैली है हरियाली
2 of 5
उदयपुर
- फोटो : amar ujala
मेवाड़ के राजसमन्द जिले में स्थित अरावली पर्वत शृंखला की हरियाली देखकर लगता है कि ये पर्वत अभी बोल उठेंगे। ऐसा नजारा यहां नाथद्वारा से उपली ओडन होते हुए रास्ते में आसानी से देखा जा सकता है।
छलकता पानी देखने पहुंच रहे पर्यटक
3 of 5
उदयपुर
- फोटो : amar ujala
सेमा से आगे स्थित बाघेरी नाका से छलक रहा पानी यहां पर्यटकों को खासा आकर्षित करने लगा है। पहाड़ों के बीच इस बहते जल को कैमरों में कैद करने के लिए यहां घूमने आने वाले लोग भी खूब दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीर जिसे साथ ले जाना चाहेंगे
4 of 5
उदयपुर
- फोटो : amar ujala
कुंभलगढ़ किले से जब चारों ओर देखा जाए तो केवल प्रकृति का अनुपम सौंदर्य ही आपको देखने को मिलेगा। यहां ठंडी हवा आपको और भी मन प्रफुल्लित कर देगी। यहां आने वाला हर कोई इसे तस्वीर में कैद कर अपने साथ ले जाना चाहता है।
विज्ञापन
रास्ता भी एडवेंचर से कम नहीं
5 of 5
उदयपुर
- फोटो : amar ujala
केलवाड़ा से कुंभलगढ़ के किले की दूरी महज 6 किलोमीटर की है, लेकिन रास्ता भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है। रास्ते में एक ओर पहाड़ दिखते हैं तो दूसरी ओर पानी। हालांकि, अब तो यहां केलवाड़ा से किले तक दोनों ओर महंगे रिसोर्ट भी बन गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।