24 साल के गौरवशाली इतिहास को संजोए पटरियों पर किसी महल की तरह दौड़ने वाली देश की पहली रॉयल ट्रेन का नाम अब बदल दिया गया है। राजस्थान के साथ साथ देश की भी शान मानी जाने वाली ट्रेन 'पैलेस आॅन व्हील्स' अब से 'हैरिटेज आॅन व्हील्स' के नाम से जानी जाएगी।
थ्री नाइट गोल्डन टूर के लिए दिल्ली से रवाना
24 वर्ष पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स अब अपने नए नाम हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स के रूप में अपनी पहली यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली से थ्री नाईट गोल्डन टूर के लिए रवाना हुई।
पहली यात्रा में आए 28 यात्री
बदले नाम के साथ पहली बार राजस्थान की धरती को छूने के लिए रवाना हुई हैरिटेज आॅन व्हील्स में विदेशी यात्रियों के नाम पर केवल एक ही यात्री मिल पाया। इसमें एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री को छोड़ कर सभी यात्री भारतीय है।
एक रात का किराया 19 हजार रुपए
यात्रा की टिकट 300 यू एस डॉलर यानी करीब 19 हजार रुपये प्रति यात्री एक रात का किराया रखा गया है। बोहरा ने बताया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रेरणा से इस पुरानी शाही रेलगाड़ी को पुनः हैरिटेज पैलेस न व्हील्स के नाम से पुनः चलाया गया है।
अगला फेरा इस रूट पर
यह रेलगाड़ी उक्त रूट के अलावा चार रात के दूसरे प्रस्तावित मार्ग दिल्ली से चूरू,बीकानेर,जयपुर,आगरा,धौलपुर एवं दिल्ली के बीच भी चलेगी।