अमूमन शांत से दिखने वाले सुनहरे रेत के टीले इन दिनों लोगों की चहलकदमियों से गुलजार हैं। रेत के टीलों पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है। संख्या को देखते हुए इस बार यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन धूम धाम से मनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। स्वर्णनगरी जैसलमेर में इन दिनों शहर के भीतरी हिस्सों व विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रेतीले टीलों पर क्रिसमस व नए साल की शुरुआत करने की चाह
2 of 6
रेत की धरती पर पर्यटकों का सैलाब
- फोटो : Amar Ujala
गुलाबी ठंड में स्वर्णनगरी के ऐतिहासिक स्थलों के साथ सम के रेतीले टीलों पर क्रिसमस व नए साल की शुरुआत करने की चाह के चलते यहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में देशी व विदेशी सैलानियों का आना होता है और इसी कड़ी में इस वर्ष भी सैलानियों को बुकिंग के चलते शहर के होटल व रिसोर्ट में नो रूम हो चुका है। इतना ही नहीं इस सैलानियों के भव्य स्वागत व विशेष व्यवस्थाओं के लिए होटल व्यवसाई भी युद्ध स्तर पर जुट गए हैं।
विशेष तौर पर सजाए गए हैं होटल्स व रिसोर्ट
3 of 6
सम के रेतीले टीलों में एक रिसॉर्ट
होटलों में सजावट के साथ साथ विशेष थीम्स के माध्यम से पर्यटकों को हेरिटेज सिटी का राजसी एहसास दिलाने के लिये इस बार पर्यटन व्यवसाइयों ने विशेष तैयारियां की हैं। स्वर्ण नगरी में अब सैलानियों की दिवाली सी आ गई है।
हवेली के साथ कैमल सफारी व नौकायन का भी लुत्फ
जैसलमेर में पर्यटक दिन की शुरुआत में सोनार दुर्ग व पटवा हवेली का भ्रमण कर रहे हैं, वहीं दोपहर में ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पहुंच कर नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। शाम को सैलानी सम के मखमली टीलों पर सूर्यास्त के मनोहारी नजारे को कैमरे में कैद कर रहे हैं और कैमल सफारी के बाद रिसॉर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों से ज्यादा नजर आ रहे हैं सैलानी
वर्तमान में स्वर्णनगरी में यह हालात है कि लोकल से ज्यादा सैलानी दिखाई दे रहे हैं। हजारों की तादाद में सैलानी यहां आए हुए हैं। बाजार में जबरदस्त भीड़ है और पर्यटन स्थलों पर तो कदम रखने तक की जगह नहीं है। सुबह-सुबह सोनार दुर्ग पर भारी भीड़ रहती है। नव वर्ष मे सैलानियों के सैलाब को देखते हुए पर्यटन से जुड़े व्यवसाइयों की ओर से उनके स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए हैं।