फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावती: विवाद और रिलीज की परेशानी, फिर भी भंसाली के लिए फायदेमंद फिल्म!

Sat, 11 Nov 2017 11:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
padmavati film will be beneficial for producers
padmavati poster

भव्य फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले संजय लीला भंसाली इन दिनों कई सामाजिक संगठनों के साथ राजनेताओं के निशानें पर हैं। दरअसल विवादों की जड़ एक दिसबंर को रिलीज हो रही फिल्म पद्मावती है। भंसाली के प्रोडेक्शन हाउस और वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर की यह फिल्म शूटिंग के दौरान से ही विवादों में घिरी रही है। निर्माताओं को शायद पहले से अंदाजा था कि ​​इस फिल्म की रिलीज के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

करा चुके हैं फिल्म का बीमा

padmavati film will be beneficial for producers
sanjay leela bhansali padmavati
प्रोडेक्शन हाउस से जुड़े जानकारों का कहना है कि ​निर्माता पद्मावती फिल्म का पहले ही बीमा करवा चुके हैं। इसलिए यदि फिल्म रिलीज नहीं होती है या​ रिलीज के बाद टिकिट नहीं बिकते हैं या फिर अन्य कोई परेशानी आती है, तो निर्माताओं को कोई आर्थिक हानि नहीं होगी। जानकारी के अनुसार भंसाली ​इस फिल्म का करीब 160 करोड़ रुपए का बीमा करा चुके हैं। जबकि फिल्म निर्माण में करीब 190 करोड़ रुपए खर्च हुए है।

शुरू से विवादों में यह फिल्म

padmavati film will be beneficial for producers
sanjay leela bhansali padmavati
गौरतलब है कि भंसाली के प्रोडेक्शन हाउस की यह 12वीं मूवी है। पद्मावती फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह व शाहिद कपूर मूख्य भूमिका में है। इसी वर्ष मार्च में जयपुर में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई थी। इसके बाद फिल्म को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनों का ही विरोध

padmavati film will be beneficial for producers
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में करणी सेना, राजपूत समाज व पूर्व राजघराने फिल्म की रिलीज के विरोध में आ गए हैं। वहीं राजस्थान सरकार भी बढ़ते दबाव के चलते राजस्थान में फिल्म रिलीज को लेकर कोई निर्णय नहीं कर पा रही है। सरकार के मंत्री राजपूत समाज से आने वाले अपने विधायकों व मंत्रियों के विरोध का सामना कर रही है। वहीं दूसरी और राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ​विवाद खत्म नहीं होने तक फिल्म को रिलीज करने से मना कर चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिला है सर्टिफिकेट

padmavati film will be beneficial for producers
प्रसून जोशी
साथ ही केन्द्र सरकार के कई दिग्गज मंत्री और भाजपा के कई सांसद भी फिल्म के विरोध में है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि जब ​तक फिल्म को सीबीएफसी
से प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता तब तक वह रिलीज के सबंध में कोई निर्णय नहीं देगा। वहीं अब सभी के निगाहें सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी की ओर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed