फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिन्दी हार्टलेंड में यह हश्र हुआ 'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई इस फिल्म का...

Tue, 09 Jan 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy not stop after rename of padmavat
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' जो अब 'पद्मावत' हो गई है​, को लेकर फिर से बवाल खड़ा हो गया। दरअसल अब विवाद की वजह है 'पद्मावती' को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट और 25 जनवरी की रिलीज डेट। यह खबर आने के बाद करणी सेना और राजपूत समाज फिर से सड़कों पर उतरने को तैयार है। हालांकि 'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई भंसाली प्रोडेक्शन की यह फिल्म कई हिंदी राज्यों में बैन हो चुकी है।
Trending Videos

नुकसान होना माना जा रहा है तय

padmavati controversy not stop after rename of padmavat
फाइल फोटो।
भंसाली की यह फिल्म पहले बीते वर्ष एक दिसंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन करीब डेढ़ माह चले प्रदर्शन और देशभर में उठे विरोध के सुरों के बीच इसका प्रदर्शन टाल दिया गया था। इस दौरान भारी विरोध और जनभावनाओं का हवाला देते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों ने फिल्म को रिलीज होने से पूर्व ही बैन कर दिया था। बैन पर कई राज्यों की सरकारों ने कहा ​था कि इतिहास से छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी फिल्म निर्माता को नहीं है। यदि यह रिलीज भी होती है तो फिल्म निर्माताओं का अर्थिक नुकसान होना तय माना जा रहा है।

इन राज्यों में प्रदर्शन पर रोक

padmavati controversy not stop after rename of padmavat
फाइल फोटो।
इस फिल्म को बीते वर्ष नवंबर में ही कई राज्य बैन कर चुके है। जिसमें विशेषकर हिन्दी भाषित राज्य अधिक है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब व गुजरात सम्मलित है। जबकि राजस्थान सरकार ने भी पद्मावत को बैन कर दी है। भंसाली की मुश्किलें यही कम नहीं हुई है क्योंकि ​उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी इस फिल्म पर बैन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से आंदोलन की तैयारी

padmavati controversy not stop after rename of padmavat
फाइल फोटो।
करणी सेना, राजपूत समाज सहित अन्य समुदाय एक स्वर के साथ फिल्म बैन की मांग इसके निर्माण से ही करते आ रहे है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व फिल्म की शूटिंग के दौरान जयपुर में संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी हुई थी। अब इस फिल्म की ​नई रिलीज डेट के साथ संगठनों ने फिर से आंदोलन की तैयारी कर ली है। करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी भी फिल्म के विरोध में अलग—अलग राज्यों में जाकर विरोध के लिए समर्थन जुटा रहा है। उनका आरोप रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। 
विज्ञापन

190 करोड़ बजट की है फिल्म

padmavati controversy not stop after rename of padmavat
फाइल फोटो।
फिल्म को लेकर विरोध इतना बढ़ गया है कि अब ​लोग सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाने लगे है। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की 190 करोड़ बजट वाली यह फिल्म बॉलीवुड के सितारों से सजी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण महारानी पद्मिनी के किरादर में है। जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी व शाहिद कपूर राणा रतन सिंह का किरदान निभा रहे है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed