डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फिलहाल साध्वी से दुष्कर्म के मामले में जेल की हवा खा रहा है, तो वहीं कथित धर्मगुरु आसाराम बीते चार वर्ष से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद है। अब इस फेहरिस्त में एक और बाबा का नाम जुड़ गया है। यह है जगदगुरू रामनुजाचार्य कौशलेन्द्र प्रपानान्नचार्य फलाहारी महाराज का।
इसके आगे झुकते हैं बड़े-बड़े दिग्गज
2 of 6
योगी आदित्यनाथ और फलहारी महाराज
फलाहारी महाराज के खिलाफ बिलासपुर की एक लॉ की छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबा की करीबी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई बड़ी राजनीतिक हस्तिया हैं।
आरोपों की जांच कर रही है पुलिस
अलवर से सबंध रखने वाले इस बाबा के आर्शीवाद के लिए भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता सहित राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित ओम प्रकाश माथुर जैसे राजनीति के दिग्गज झुकते हैं। बाबा पर आरोप है कि बीते माह उसने पीड़िता के साथ अलवर के अपने आश्रम में न केवल अश्लील हरकत की, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता ने अपने आप को कमरे में बंद कर खुद को बचाया।
रसूखदार है यह बाबा भी
4 of 6
फलहारी महाराज और वसुंधरा राजे
इससे पूर्व इस बाबा ने पीड़िता को अपने रसूख का हवाला देते हुए उसकी नौकरी अच्छी जगह लगाने का भी वादा किया था। गौरतलब है कि यह महाराज भक्तों को आर्शीवाद भी डंडे से देते हैं। यही नहीं इन बाबा के बारे में इनके भक्त दावा करते है कि वे सिर्फ फल खाते हैं।
बाबा के फैन है स्थानीय नेता भी
5 of 6
फलहारी महाराज और केन्द्रीय मंत्री
इसके अतिरिक्त फलाहारी महराज के भक्त न केवल राजस्थान में है, बल्कि छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में है। इनके भक्तों की संख्या लाखों में बताई जाती है। फलाहारी महारज के भक्तों में अलवर विधायक बनवारी लाल सिंघल के साथ भाजपा अलवर के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के साथ राजस्थान सरकार में मंत्री राजकुमार रिणवां का भी नाम है।