फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिस्टम हमेशा रहा है किन्नरों के लिए खिलाफ, चुनौती दे पुलिस में भर्ती हुए ये

Wed, 17 Jan 2018 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 Jan 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
india these transgender from rajasthan and other state get job in police
फाइल फोटो।
देश में सरकारों से अपने हक के लिए लड़ रहे ट्रांसजेंडर की राह सुगम नहीं है। सभी की बराबरी की बातें करने वाली सरकारें ट्रांसजेंडरों के मामले में मुंह फेरती नजर आती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनी किन्नर गंगा कुमारी के साथ हो रहा है। यदि व्यवस्था साथ देती, तो गंगा कुमारी देश की पहली किन्नर होती, जो पुलिस की वर्दी पहनती। ​हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गंगा कुमारी पुलिस महकमें में नियुक्ति के इंतजार में है। 

​अभी तक नियुक्ति नहीं

india these transgender from rajasthan and other state get job in police
गंगा कुमारी
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में राजस्थान पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती में राजस्थान के जालौर जिले की निवासी गंगा कुमारी ने भी आवेदन किया था। इसके बाद परीक्षा के विभिन्न चरणों को पास करने के बाद शरीरिक परीक्षण के दौरान उनके ट्रांसजेंडर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से उनकी नियुक्ति का मामला अटका हुआ था।
 

ये रही पहली ट्रांसजेंडर

india these transgender from rajasthan and other state get job in police
पृथिका यशिनी
इससे पूर्व चेन्नई की पृथिका यशिनी पुलिस फोर्स में भर्ती होने वाली पहली ट्रांसजेंडर थी। पृथिका का भी अपनी लड़ाई जीतने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। पृथिका यशिनी चेन्नई पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किलों का करना पड़ा है सामना

india these transgender from rajasthan and other state get job in police
आर नसरिया
यशिनी के बाद ​तमिलनाडु के मदुरैई की रहनी वाली आर नसरिया ने पुलिस फोर्स ज्वाइन की। पु​लिस फोर्स में भर्ती होने वाली तीन ट्रांसजेंडर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इनका कहना ​कि सभी ट्रांसजेंडरों को बुरी नजर से देखा जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि वे भी बाकी दो जेंडर की तरह इसी समाज का ​हिस्सा है।
 
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले से उम्मीद बंधी

india these transgender from rajasthan and other state get job in police
फाइल फोटो।
गंगा कुमारी को लेकर हुए निर्णय के बाद उन ट्रांसजेंडरों की राह आसान हो गई है जो कि सरकारी सेवाओं में जाने की तमन्ना रखते है। गंगा कुमारी का कहना है कानूनी लड़ाई जीतने के बाद उन्हें उम्मीद है वे पु​लिस की नौकरी में रहकर समाज के लिए कुछ कर सकेंगी और ट्रांसजेंडर के प्रति लोगों के रवैये में भी बदलाव ला सकेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed