फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस के पैंतरे में फंसी भाजपा, मजबूरी में बना सकती है इन्हें प्रत्याशी

Sat, 30 Dec 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress are getting ready for important by poll in rajasthan
फाइल फोटो।
गुजरात विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने जीत दर्ज की हो लेकिन पार्टी की चिंताएं कम नहीं हो पा रही हैं। राजस्थान में जनवरी के अंत में उपचुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा अभी तक प्रत्याशी के नाम तय नहीं कर सकी है। दरअसल अलवर व अजमेर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। अलवर सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने अलवर से पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन दो दिन जयपुर में चली मैराथन बैठक के बाद भी भाजपा किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं खोज सकी है।

पार्टी के लिए मजबूरी बना यह प्रत्याशी

bjp and congress are getting ready for important by poll in rajasthan
डॉ जसवंत यादव
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा को अब मजबूरीवश किसी यादव उम्मीदवार को ही मैदान में उतारना होगा। इसलिए संभवत: आज पार्टी राज्य सरकार में श्रम मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव को अलवर से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर सकती है। पार्टी नेताओं के अनुसार डॉ. यादव पार्टी नेतृत्व की पहली पसंद नहीं है। लेकिन अलवर में यादव वोट ही जीत-हार तय करते हैं। इसलिए भाजपा ने डॉ .यादव को उम्मीदवार बनाने का मन बना लिया है। डॉ यादव हाल ही में पीएम मोदी पर दिए गए एक बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे। दरअसल यादव की पीएम मोदी को लेकर जुबां फिसल गई थी और वे उन्हें ​दुनिया के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री बोल गए थे।

इनका है दोनों सीटों पर प्रभाव

bjp and congress are getting ready for important by poll in rajasthan
जितेन्द्र व ​सचिन पायलट
वहीं अजमेर लोकसभा सीट के लिए भी पेंच फंसा हुआ। यहां दोनों ही पाटियां जातिगत समीकरणों के आधार ही उम्मीदवार घोषित करेंगी। गौरतलब है कि अलवर व अजमेर दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के वरिष्ठ कद्दावर नेता माने जाने वाले जितेन्द्र सिंह और सचिन पायलट का प्रभाव है। इसलिए कांग्रेस इसी आधार पर दोनों सीट जीतने का दावा कर रही हैं, जबकि भाजपा के सामने मुश्किल यह है कि दोनों ही सीटों पर उसके पास कोई प्रभावित करने वाला नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा दे रही है आलाकमान का हवाला

bjp and congress are getting ready for important by poll in rajasthan
भाजपा की बैठक जयपुर में
सत्तारुढ़ भाजपा दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी के लिए अपने ही नेताओं से गुप्त मतदान करा चुकी है। लेकिन फिर भी नामों की घोषणा करने में हिचक रही है। पार्टी नेताओं के ​अनुसार जयपुर से संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजी गई है। वहीं से नामों पर मुहर लगेगी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को अलवर और अजमेर लोकसभा सीट के अतिरिक्त मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है। इसी को लेकर राजस्थान का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

पीएम दौरे को भी भुनाने का प्रयास

bjp and congress are getting ready for important by poll in rajasthan
फाइल फोटो।
गुजरात व हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली पीएम मोदी इन चुनावों के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। यहां होने वाले महत्वपूर्ण उपचुनाव से पूर्व पीएम मोदी के दो दौरे कांग्रेस की परेशानी बढ़ा सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी का फिलहाल उपचुनाव वाले क्षेत्रों में कोई कार्यक्रम नहीं है, लेकिन वे 14 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में ​रिफाइनरी का शिलान्यास व 22 जनवरी को झुंझुनूं में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी जनसभाओं की भी जानकारी मिल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed