{"_id":"5a7ef0fc4f1c1b410b8b8290","slug":"manikarnika-controversy-film-producers-met-with-brahmin-mahasabha-to-clear-the-conflict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका: रानी लक्ष्मीबाई के अंग्रेज अफसर से अफेयर को लेकर निर्माताओं ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्णिका: रानी लक्ष्मीबाई के अंग्रेज अफसर से अफेयर को लेकर निर्माताओं ने कही ये बातें
Sat, 10 Feb 2018 08:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मणिकर्णिका पर गहराए विवाद को देखते हुए निर्माता अब फिल्म का बचाव करने के लिए सामने आ गए हैं। इसे लेकर उन्होंने अपनी ओर से जवाब भी पेश किया है। आज मणिकर्णिका के निर्माता कमल जैन स्वयं जयपुर आए और फिल्म के बारे में मीडियाकर्मियों से चर्चा की।
निर्माताओं ने सहमति पत्र पर किए हस्ताक्षर
2 of 5
manikarnika row
इस फिल्म को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस देकर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते प्रोड्यूसर कमल जैन ने सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा से विवादित बिंदुओं पर चर्चा की और विश्वास दिलाया गया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं होगी। इस संबंध में प्रोड्यूसर ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और विवाद वाले बिंदुओ पर अपना पक्ष रखा।
मुलाकात के बाद ब्राह्मण महासभा ने खत्म किया विवाद
3 of 5
manikarnika row
सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने विवाद खत्म होने की घोषणा की। फिल्म के निर्माता ने भी उन्हें लिखित में ये आश्वासन दिया की फिल्म में इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और इसमें ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई और अंग्रेज अफसर के बीच नहीं होगा कोई लव सीक्वेंस
4 of 5
डेमो इमेज
फिल्म के निर्माता द्वारा महासभा को दिए गए सहमति पत्र में लिखित में ये आश्वासन दिया गया कि इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई और अंग्रेज अफसर के बीच लव सीक्वेंस नहीं दर्शाया जाएगा और इस फिल्म का लेखिका जयश्री मिश्रा की विवादित किताब 'रानी' से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
राजामौली के पिता ने लिखी है फिल्म, प्रसून जोशी ने लिखे गीत
5 of 5
प्रसून जोशी
फिल्म निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म को बाहुबली फेम एसएस राजामौली के पिता दिग्विजय प्रसाद ने लिखा है वहीं फिल्म के गीत सेंसर बोर्ड अध्यक्ष एवं गीतकार प्रसून जोशी ने लिखे हैं। फिल्म के डायलॉग भी जोशी द्वारा ही तैयार किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।