{"_id":"5a829d454f1c1b8e268b9db1","slug":"mahashivratri-2018-know-about-a-temple-look-like-pashupati-nath-temple-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पशुपतिनाथ नहीं जा सकते तो यहां आइए, मिलेंगे सैकड़ों 'भोलेनाथ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपतिनाथ नहीं जा सकते तो यहां आइए, मिलेंगे सैकड़ों 'भोलेनाथ'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
शिवपुरी धाम कोटा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर देश भर में भोले नाथ की पूजा अर्चना हो रही है। ऐसे में एक मंदिर ऐसा भी हैं जहां जाने से एक ही बार में पांच सौ से ज्यादा शिवलिंग के दर्शन हो जाते हैं। चौंकिए मत नेपाल के पशुपतिनाथ की तरह ही हमारे देश में भी एक अनोखा मंदिर है। जहां एक दो नहीं बल्कि 525 शिवलिंग एक ही परिसर में मौजूद हैं।
11 फीट का है शिवलिंग
शिवरात्रि
- फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के कोटा में स्थित शिवपुरी धाम की। इस मंदिर में मुख्य शिवलिंग बेहद विशाल है। यह शिवलिंग करीब 11 फीट का है। इसका वजन 14 टन के आस पास है।
इसलिए भी ये है खास
शिवपुरी धाम कोटा
- फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना के लिए देश के अलग अलग तीर्थों और नदियों का जल लाया गया था। इसके बाद इसकी स्थापना में उनका प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से मिली मंदिर की प्रेरणा
शिव
- फोटो : self
इस मंदिर की स्थापना के पीछे एक कहानी भी प्रचलित है। कहा जाता है कि एक साधु रामपुरी महाराज एकबार नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर गए थे। वहां उन्होंने मंदिर देखकर प्रेरणा ली और उसी तरह का मंदिर स्थापित करने का प्रण भी लिया।
विज्ञापन
मंदिर में है एक सरोवर भी
lord shiva
कहा जाता है कि यहां पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मंदिर में एक काल भैरव का मंदिर भी है और एक सरोवर भी। इसी सरोवर के पवित्र जल से भोलेनाथ का अभिषेक होता है। महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं।