फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतनी सुंदर थी 'पद्मावती', नजर आता था गले से उतरता पानी भी!

Sun, 19 Nov 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Nov 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
know about the beauty of maharani padmavati
Deepika Padukone
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। महारानी पद्मिनी कहें या रानी पद्मावती, उनका सौंदर्य अद्वितीय था।  यही कारण है कि इतिहास में उनकी सुंदरता की जमकर तारीफ की गई है। रानी पद्मावती न केवल सुंदरता बल्कि साहस और बुद्धिमता का प्रतीक थी। इतिहास, कहानियों व किवदंतियों से कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि रानी पद्मावती किन किन विशेषताओं की स्वामिनी थी।

बेहद सुंदर थी महारानी पद्मिनी

know about the beauty of maharani padmavati
पद्मावती
रानी पद्मावती की​ सुंदरता को लेकर कई मिसाल दी जाती है। एक मिसाल के अनुसार, वे जब पानी या शरबत पीती थी तो वह उनके गले में उतरता हुआ साफ नजर आता था। यानि उनका रंग बहुत साफ था।  
 

बखान सुनते ही खिलजी चौंक गया

know about the beauty of maharani padmavati
पद्मावती - फोटो : amar ujala
रानी पद्मावती की सुंदरता का बखान कवि राघव चेतन ने अलाउद्दीन खिलजी के सामने किया था। खिलजी भी ऐसी सुंदरता के बारे में सुनकर चौंक गया था। कहा जाता है कि एक दिन तांत्रिक राघव चेतन बिना बताए रावल के भीतरी महल में पहुंच गया। इससे गुस्साए रावल ने चेतन को भगा दिया। उसने बदला लेने के लिए खिलजी के सामने पद्मावती की तारीफ की और उसे युद्ध के लिए उकसाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साहस का भी दिया था परिचय

know about the beauty of maharani padmavati
दीपिका पादुकोण
रानी पद्मावती एक कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार और प्रशासक थी। अपनी सूझबूझ से रानी ने राज्य पर आए कई खतरों को टाल दिया। दरअसल, अलाउद्दीन खिलजी ने धोखे से जब राजा रत्न सिंह को बंदी बना लिया तो पद्मावती ने ही गोरा और बादल को साथ लेकर उन्हें मुक्त करवाने के लिए योजना बनाई। इसके बाद उन्हें मुक्त करवाया जा सका।
 
विज्ञापन

स्वाभिमान के मर मिटने वाली थीं

know about the beauty of maharani padmavati
डेमो इमेज
कहा जाता है कि पद्मावती अपने स्वाभिमान के लिए मर मिटने वाली महारानी थी। यही कारण था कि उसने अपने सम्मान की रक्षा के लिए जौहर को अपना लिया। रानी पद्मावती ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ जौहर कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed