फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी से सरहद तक गुजरात के नतीजे देखकर 'पड़ोसियों' ने ऐसे मनाया जश्न

Mon, 18 Dec 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
gujarat verdict- bjp workers begins celebration at various party offices in neighbour state
gujarat verdict - फोटो : Amar Ujala
गुजरात चुनाव में अब तक के रुझानों को देखते हुए अकेले गुजरात भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही जोश नहीं था, बल्कि हर जगह जश्न का माहौल बना रहा। राजस्थान में आज सुबह से ही अलग अलग शहरों में भाजपा कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

सुबह से ही टीवी पर नजरे गढ़ाए बैठे रहे लोग

gujarat verdict- bjp workers begins celebration at various party offices in neighbour state
gujarat verdict - फोटो : Amar Ujala
पड़ोसी राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों को देखने राजधानी जयपुर के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे जैसे रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दी वैसे वैसे ही कार्यकर्ता झूमने लगे और बीच बीच में आतिशबाजी भी होती रही। 

सरहदी जिलों में दिखा ज्यादा उत्साह

gujarat verdict- bjp workers begins celebration at various party offices in neighbour state
gujarat verdict - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर,बाड़मेर और जोधपुर में गुजरात चुनाव नतीजों को लेकर काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। यहां आज सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं तथा लोगों का मुंह मीठा करवाकर जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजराती सैलानी भी जश्न में हुए शामिल

gujarat verdict- bjp workers begins celebration at various party offices in neighbour state
gujarat verdict - फोटो : Amar Ujala
स्वर्णनगरी के गोपा चौक में भाजयुमो आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर स्वर्णनगरी की सैर को आए गुजराती सैलानियों ने भी भाजपा  जिले के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और शानदार जीत को गुजरात के विकास की जीत बताया। 
 
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश के मंत्री

gujarat verdict- bjp workers begins celebration at various party offices in neighbour state
gujarat verdict - फोटो : Amar Ujala
कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के कुछ मंत्री भी जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंनें एकदूसरे को लड्डू खिलाकर आतिशबाजी की। पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed