{"_id":"5a3641814f1c1b9e678c22e2","slug":"new-year-2018-will-have-be-13-months-know-what-will-be-special-for-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2018 में होंगे 13 महीने, जानिए क्या रहेगा आपके लिए खास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2018 में होंगे 13 महीने, जानिए क्या रहेगा आपके लिए खास
Sun, 17 Dec 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नया साल आने में अभी भले कुछ दिन बचे हों, लेकिन इसके स्वागत की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गईं हैं। होटलों से लेकर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की बुकिंग भी चालू हैं। इसी कड़ी में हम आपकों बता दें कि नया साल इस बार 13 महीने लेकर आएगा।
दरअसल, देशभर में हिंदू पंचाग को बड़े स्तर पर शुभ कार्यों के लिए मान्यता है। अलग-अलग स्थानों पर भले ही पंचाग प्रकाशक अलग हों, लेकिन इसकी गणनाएं अक्सर समान ही होती हैं। इस बार हिंदू पंचाग के अनुसार साल 2018 में हिंदू महीने 13 होंगे, जिसे अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) कहा जाता है, हालांकि अंग्रेजी महीने 12 ही रहेंगे।
हर तीसरे वर्ष बनता है ये संयोग
2 of 5
डेमो इमेज
हिंदू पंचाग के अनुसार, हर तीसरे वर्ष में अधिक मास होता है। वर्ष 2018 में 16 मई से 13 जून की अवधि अधिक मास की रहेगी। अंग्रेजी के 12 महीनों के बीच ही तिथियों की घटत-बढ़त में दो ज्येष्ठ (हिंदू महीने) समाहित रहेंगे। जिनकी अवधि 30 अप्रैल से शुरू होकर 27 जून तक की रहेगी।
सोमवार से शुरू और सोमवार को ही खत्म
3 of 5
डेमो इमेज
इसके साथ ही नया साल 2018 की शुरुआत सोमवार से होगी और 31 दिसंबर 2018 को भी सोमवार ही रहेगा। ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार सोमवार भगवान शंकर के आधिपत्य वाला वार है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया साल सभी के लिए शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए खास है अधिक मास
4 of 5
डेमो इमेज
पंडितों के अनुसार अधिक मास में शुभ कार्य तो नहीं किए जाते, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा और दान-पुण्य काफी होता है। ऐसा करना शुभ माना गया है। साथ ही, दो ज्येष्ठ वाला अधिक मास इस बार दस साल बाद आ रहा है। इससे पहले 2007 में ऐसा संयोग बना था।
विज्ञापन
धार्मिक कार्य विशेष फलदायी
5 of 5
डेमो इमेज
इस महीने में धार्मिक कार्य करवाने का विशेष महत्व और फलदायी है। गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में दो आषाढ का अधिक मास था और 2018 के बाद अगला अधिकमास वर्ष 2020 में होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, अधिक मास की स्थिति आमतौर पर 32 माह 16 दिन और 36 सैकंड में एक बार यानी हर तीसरे वर्ष बनती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।