{"_id":"5a5492714f1c1baa268b884c","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-who-threatens-salman-khan-once-studied-law-from-chandigarh-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भाईजान' को मारने की धमकी देने वाला गैंगस्टर जेल से देख रहा है ये सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाईजान' को मारने की धमकी देने वाला गैंगस्टर जेल से देख रहा है ये सपना
Tue, 09 Jan 2018 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lawrence bishnoi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाला कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के जुर्म की दुनिया में आने की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। चंडीगढ़ विश्विद्यालय से लॉ की पढ़ाई करते करते लॉरेंस एक हादसे के बाद जुर्म की काली दुनिया में कदम बढ़ाता चला गया।
बुआ के बेटे की हत्या ने बना दिया गैंगस्टर
2 of 5
lawrence bishnoi
अपने भाई की हत्या का बदला लेने के कारण लॉरेन्स ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। लॉरेंस के भाई को पंजाब की विक्की गौंडर गैंग ने मारा था जिसके बादद बदला लेने की नियत से उसने हथियार उठा लिए। बताया जाता है कि आज भी विक्की गौंडर गैंग लॉरेन्स की हत्या करने की फिराक में है जिसे देखते हुए खुद पुलिस को भी कई बार उसे अतिरिक्त सुरक्षा देनी पड़ती है।
3 साल की लॉ पूरी, आगे की जेल में ही करने की प्लानिंग
3 of 5
lawrence bishnoi
26 वर्षीय लॉरेन्स चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से लॉ की तीन साल की पढ़ाई तो पूरी कर चुका है लेकिन बताया जाता है कि उसने आगे दो साल की पढ़ाई जेल में ही रहकर पूरी करने की प्लानिंग की थी। लेकिन उसने ये भी कहा था कि वो अब पढ़ाई बीच में ही छोड़ने पर विचार कर रहा है। अब उसका सपना कुछ और ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान को धमकी देकर विश्नोई समाज का नेता बनने की मंशा
4 of 5
lawrence bishnoi
लॉरेन्स की सलमान को धमकी को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया जाता है, जिसमें कोई दो राय नहीं है कि इस समय पूरा बिश्नोई समाज हिरण शिकार प्रकरण के बाद से ही सलमान खान के खिलाफ है। सलमान को धमकी देने के बाद से बिश्नोई समाज के लोगों द्वारा लॉरेन्स को उनका समर्थन भी काफी मिला है।
विज्ञापन
कहीं जेल से ही चुनाव लड़ने की तो प्लानिंग नहीं
5 of 5
lawrence bishnoi
लॉरेन्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्ट नजर आती है उसमें वो अपने आप को रॉबिनहुड जैसा दिखाने की कोशिश करता है। जोधपुर में एक लड़की को पंचो द्वारा जिंदा जलाए जाने के प्रकरण के बाद लॉरेन्स ने फेसबुक पर लिखा था कि 'कानून चले ना चले अपने हिसाब से इसका हिसाब अब हम करेंगे' लॉरेन्स का कई मामलों में लगातार पेज अपडेट होने से पुलिस महकमें में खलबली भी मच गई थी। कुछ लोगों का कहना है कि वह राजनीति में आने और जेल से ही चुनाव लड़ने का सपना देख रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।